आकांक्षा चमोला (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Lock Upp 2 Akansha Chamola: बायसेक्युअल कमेंट पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मेरे लिए ये है प्योर लव

Akansha Chamola Reaction: गौरव खन्ना की एक्स वाइफ आकांक्षा चमोला लॉक अप 2 में एंटर होने के बाद लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरव से तलाक की खबरों के बीच ही उनके बायसेक्युअल होने की बात सामने आयी।

अपूर्वा नायक

Lock Upp 2 Akansha Chamola Reaction on Attracting with Same Gender: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो लॉकअप 2 में रोज ऐसे नए खुलासे हो रहे है जिसने जनता को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहां शो की प्रीमियर एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के डिवोर्स की बात सामने आयी थी।

अब फिर से एक बार आकांक्षा चमोला चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रेया कालरा के आकांक्षा के बायसेक्युअल होने के दावे ने सभी को चौंका दिया था। लेकिन अब आकांक्षा ने खुद सामने आकर इन खबरों को लेकर खुलकर बात की है।

आकांक्षा ने बेझिझक कबूली बायसेक्युअल होने की बात

गौरव खन्ना की एक्स वाइफ आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में बेझिझक होकर इस बात को कबूला है कि हां शादी से पहले वे लड़कियों के प्रति आकर्षित हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने लड़कियों के प्रति किस हद तक आकर्षण था, इसको लेकर भी खुलकर चर्चा की है।

शादी के पहले लड़कियों के साथ संबंध होने की बात पर भरी हामी

आकांक्षा चमोला ने शादी से पहले अपने निजी जीवन के अनकहे राज को उजागर किया है। उन्होंने बेबाकी से इस बात को कबूलते हुए कहा है कि हां मैं शादी से पहले बायसेक्सुअल थी। हां मेरे लड़कियों के साथ रिश्ते थे। हालांकि ये रिलेशन बहुत ज्यादा इंटीमेट नहीं थे, लेकिन उनके रिश्ते लड़कियों के साथ थे। आगे आकांक्षा ने कहा कि मुझे लड़कियां पसंद हैं और मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। लड़कियां मेरी सेफ स्पेस हैं।

इसके साथ ही आकांक्षा ने पुरुष प्रधान दुनिया को लेकर कहा कि बचपन में बड़े होते हुए उन्हें लगता था कि ये दुनिया सिर्फ मर्दों की है। जैसे हम अपनी मम्मी या बहनों के पास जाते हैं और उनसे एक कंफर्ट मिलता है, ठीक वैसे ही मेरे साथ है। मुझे फेमिनिन एनर्जी काफी ज्यादा पसंद है और ऐसी एनर्जी के बीच में रहकर मैं अपने जीवन में कमाल कर सकती हूं। साथ ही आकांक्षा ने ये भी कहा कि आज की सोसायटी का मानना है कि दो लड़कियां कभी दोस्त नहीं हो सकती, उनके बीच जलन और कॉम्पिटिशन होता है, लेकिन मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। मेरे लिए सारी महिलाएं खूबसूरत हैं और यही मेरे लिए सच्चा प्यार है। इस पर फराह ने आकांक्षा को बीच में टोकते हुए कहा कि क्या ये बायसेक्युअल का टैग आपने खुद को दिया है, तो आकांक्षा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि ये टैग उन्हें सोसायटी ने दिया है, उनके लिए ये तो सच्चा प्यार है।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी