सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई का बड़ा आरोप 
मनोरंजन

सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई का बड़ा आरोप, बोले- एक्टर ने काले हिरण की हत्या के बाद...

सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी दिन पर दिन गहरी होती जा रही है। हर रोज इस मामले में कुछ ना कुछ नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच अब लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने बड़ा दावा किया है।

सोनाली झा

मुंबई: सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी दिन पर दिन गहरी होती जा रही है। हर रोज इस मामले में कुछ ना कुछ नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच अब लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने बड़ा दावा किया है। साल 1998 में एक काले हिरण की हत्या में सलमान खान की इन्वॉल्वमेंट के बाद ये मामला शुरु हुआ था। सलमान ने भले ही आरोपी से इनकार किया हो, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने बड़ा दावा किया है।

हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने गैंगस्टर और सलमान खान के बीच के झगड़े के बारे में खुलकर बात की उन्होंने दावा किया कि जब काला हिरण मामला तूल पकड़ गया था और बिश्नोईयों ने सलमान की निंदा की थी, तो एक्टर ने उन्हें मुआवजे के तौर पर पैसे देने की पेशकश की।

बिश्नोई के भाई ने आगे कहा कि सलमान समुदाय के नेताओं से मिलने के लिए एक खाली चेकबुक लेकर आए और उनसे कहा कि वह मामले को खत्म करने के बदले जो कीमत चाहें, उसे भर दें। रमेश ने कहा कि अगर हमें पैसे चाहिए होते, तो हम इसे स्वीकार कर लेते। रमेश ने कहा यह मुद्दा विचारधारा पर आधारित था। पैसे पर नहीं। हमारा खून खौल रहा था, जिस वक्त सलमान के पिता सलीम खान ने कहा था कि हम लॉरेंस पैसे के लिए उनके बेटे को निशाना बना रहे हैं। लॉरेंस के पास भारत में 101 एकड़ जमीन है और वह इतना संपन्न है कि उसे किसी भी तरह की जबरन वसूली की जरूरत नहीं है।

जोधपुर में साल 1998 में काले हिरण की शिकायत की घटना हुई थी जब सलमान खान वहां फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के लिए गए थे। उनके साथ अन्य सेलिब्रिटी पर भी मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी शामिल थे, जो फिल्म में उनके सह-कलाकार थे। यह मामला 25 साल से चल रहा है। सलमान खान फिलहाल दोषी करार दिए जाने के बाद जमानत पर बाहर है।

बिश्नोई समुदाय ने सलमान खान से बार-बार अपने किए के लिए माफी मांगने के लिए कहा। वहीं एक्टर के पिता सलीम खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था की माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि इसका मतलब होगा कि सलमान खान ने अपना आप पूरा स्वीकार कर लिया है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई बयान वायरल हो रहा है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट