क्योंकि सास भी कभी बहू थी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: सही वक्त पर पहुंचकर तुलसी बचाएगी परी की जान, रणविजय का प्लान होगा फेल

KSBKBT Upcoming Episode: रणविजय की हैवानियत का शिकार बनी परी को तुलसी वक्त पर बचा लेती है। इस घटना के बाद तुलसी रणविजय को सबक सिखाने की ठान लेती है, वहीं मुन्नी की एंट्री कहानी को नया मोड़ देती है।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे और इमोशनल ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे हुए है। स्मृति ईरानी के दमदार किरदार तुलसी की वापसी ने शांति निकेतन में हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ मिहिर तुलसी के लौटने से राहत और खुशी महसूस कर रहा है, वहीं नॉयना इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रही है। हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया है कि मिहिर अब हर फैसले की जिम्मेदारी तुलसी को सौंप चुका है, जिससे नॉयना की बेचैनी और बढ़ गई है।

कहानी में तनाव तब और गहरा हो जाता है जब रणविजय का असली चेहरा सामने आने लगता है। मिहिर से डांट खाने के बाद रणविजय गुस्से में अपने घर लौटता है और अपनी पत्नी परी पर हाथ उठाता है। यही नहीं, वह हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए परी को कमरे में बंद कर देता है और गैस पाइप खुला छोड़ देता है, ताकि उसका दम घुट जाए। कमरे में कैद परी की हालत बिगड़ने लगती है और वह आखिरी उम्मीद के तौर पर तुलसी को फोन करती है।

रणविजय को बर्बाद करने की कसम खाएगी तुलसी

सूचना मिलते ही तुलसी बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचती है। गैस से बेहोश हुई परी को देखकर तुलसी घबरा जाती है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाती है। डॉक्टरों की मेहनत से परी की जान बच जाती है। इस घटना के बाद तुलसी का गुस्सा फूट पड़ता है और वह रणविजय को बर्बाद करने की कसम खा लेती है। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी रणविजय को कानूनी और सामाजिक दोनों मोर्चों पर सबक सिखाती नजर आएगी।

मुन्नी तुलसी को बनाएगी रातों-रात मालामाल

इसी बीच कहानी में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आता है, जब तुलसी की पुरानी नौकरानी मुन्नी की दोबारा एंट्री होती है। इस बार मुन्नी सिर्फ नौकरानी नहीं, बल्कि एक कलेक्टर के रूप में सामने आती है। अपने पद और ताकत का इस्तेमाल करते हुए मुन्नी शांति निकेतन से जुड़े जरूरी कागजात हासिल कर लेती है और तुलसी का भारी कर्ज उतारने में मदद करती है। मुन्नी की इस चाल से तुलसी रातों-रात मालामाल हो जाती है, जबकि नॉयना को गहरा सदमा लगता है। कुल मिलाकर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आने वाले एपिसोड्स में इमोशन, बदले और न्याय का तगड़ा तड़का देखने को मिलेगा।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार