KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर बनेगा परी की ढाल, रणविजय को जेल भेजने की तैयारी, तुलसी भी उतरी मैदान में

KSBKBT 2 Update: रणविजय की जेल से वापसी के बाद हालात बिगड़ जाते हैं। परी तलाक का फैसला लेती है, जिस पर रणविजय हिंसा करता है। मिहिर परी की ढाल बनता है और तुलसी रणविजय को जेल भेजने की तैयारी करती है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest Episode Mihir Pari Divorce Track
क्योंकि सास भी कभी बहू थी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देने के लिए तैयार है। लीप के बाद बदली कहानी ने पहले ही फैंस को चौंका दिया है और अब आने वाले एपिसोड्स में हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आएंगे। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के इस सुपरहिट शो में रणविजय की जेल से वापसी पूरे परिवार की नींव हिला देने वाली है।

अब तक के एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि कभी किसी के आगे न झुकने वाली परी आज पूरी तरह से लाचार हो चुकी है। रणविजय ने उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। परी अपनी पीड़ा लेकर तुलसी के पास पहुंचती है, जहां तुलसी उसे भरोसा दिलाती है कि वह उसके साथ है और बाकी लोगों की तरह उसे ताने नहीं मारेगी। वहीं दूसरी ओर, ऋतिक और मुन्नी की मुलाकातें बढ़ रही हैं और मुन्नी उसे मजबूत बनने की सलाह देती नजर आ रही है।

रणविजय से तलाक लेगी परी

आने वाले एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेगी, जब रणविजय जेल से बाहर आ जाएगा। जेल से छूटते ही वह सीधे शांति निकेतन पहुंचकर परी के सामने खड़ा हो जाएगा। रणविजय को देखकर परी घबरा जाती है, लेकिन इस बार वह चुप नहीं रहती। परी रणविजय को साफ शब्दों में बताती है कि वह इस रिश्ते से आजादी चाहती है और तलाक लेना चाहती है।

परी पर हाथ उठाएगा रणविजय

परी के बदले हुए तेवर रणविजय को नागवार गुजरते हैं। गुस्से में वह अपना आपा खो बैठता है और मिहिर के सामने ही परी पर हाथ उठा देता है। यह दृश्य मिहिर और तुलसी दोनों को अंदर तक झकझोर देता है। रणविजय की इस हरकत के बाद मिहिर का खून खौल उठता है और वह ठान लेता है कि अब वह किसी भी कीमत पर परी को रणविजय से अलग करके रहेगा।

तुलसी के पास जाएगा मिहिर

सूत्रों के मुताबिक, मिहिर जल्द ही रणविजय और परी के तलाक की कानूनी तैयारी शुरू करेगा। वहीं नॉयना का मिहिर को अपने करीब लाने का प्लान भी पूरी तरह फेल होता नजर आएगा, क्योंकि मिहिर बिना किसी बहकावे में आए सीधे तुलसी के पास पहुंच जाएगा। कुल मिलाकर, रणविजय की वापसी से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में जबरदस्त ड्रामा, इमोशनल टकराव और बड़े फैसले देखने को मिलने वाले हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com