क्योंकि सास भी कभी बहू थी: ओम-पार्वती ने हवेली बेचने से किया इनकार, मिहिर को दिया 'दो-टूक' जवाब 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: मिताली को चढ़ा भूत, मिहिर-तुसली को मिली ओम-पार्वती की नसीहत

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ओम और पार्वती ने मिहिर को हवेली बेचने से मना किया। परी हुई परेशान। दीवाली पर मिहिर-तुलसी का रिश्ता सुधरेगा। मिताली के सिर भूत का ड्रामा।

अनिल सिंह

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Tulsi and Parvati: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में एक बार फिर से पारिवारिक ड्रामा और ट्विस्ट शुरू हो गया है। तुलसी दीवाली की तैयारी कर ही रही थी कि उससे मिलने 'कहानी घर घर की' फेम पार्वती और ओम आ गए।

पार्वती ने आते ही तुलसी के आंगन में लगी तुलसी को संभाला, जिसके बाद तुलसी ने पार्वती और ओम की खूब खातिरदारी की। इसी दौरान पार्वती और ओम ने खुलासा किया कि जिस हवेली को मिहिर खरीदना चाहता है, वह उन दोनों की ही है। दूसरी ओर, परी पार्वती और ओम की हवेली की मालकिन बनने के सपने देख रही है। पार्वती और ओम के आने से कहानी में अब एक बड़ा बखेड़ा खड़ा होने वाला है।

मिहिर को ओम का 'दो-टूक' जवाब

आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर और तुलसी का परिवार ओम और पार्वती की 36वीं एनिवर्सरी धूमधाम से मनाने वाला है, जहाॅं सब मिलकर केक कट करेंगे। इस मौके पर मिहिर, ओम से कहेगा कि वह उनकी हवेली खरीदने वाला है। मिहिर तो यह तक दावा कर देगा कि इस पुरानी हवेली को हासिल करने के लिए वह मुंहमांगी कीमत तक देने के लिए राजी है।

मिहिर के ये तेवर ओम और पार्वती को बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे। यही वजह है कि ओम और पार्वती मिहिर के मुंह पर ही हवेली को बेचने से साफ इनकार कर देंगे। ऐसा होते ही मिहिर, ओम और पार्वती को मनाने की कोशिश करेगा, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहेंगे।

परी के सीने पर लोटेंगे सांप

ओम और पार्वती के इस फैसले से तुलसी तो खुश होगी, लेकिन परी घबरा जाएगी। परी को याद आएगा कि वह इस हवेली के दम पर ही दूसरी शादी करने वाली है। हवेली न बिकने की बात सुनकर परी के सीने पर सांप लोटेंगे और वह परेशान हो जाएगी।

मिताली का ड्रामा और पार्वती की नसीहत

दूसरी तरफ, मिताली यह दिखावा करेगी कि उसके सिर पर भूत आ गया है। मिताली की ये हरकतें अंगद को और भी परेशान करेंगी। वहीं तुलसी, अंगद को मिताली से शादी न करने की बार-बार सलाह देगी। दीपावली के मौके पर ओम और पार्वती, मिहिर से बात करेंगे। इस दौरान मिहिर को नसीहत दी जाएगी कि किस तरह से तुलसी ने उसके घर और परिवार को संभाल रखा है। ओम और पार्वती की ये बातें मिहिर पर असर करेंगी।

सुधरेगा मिहिर और तुलसी का रिश्ता

पार्वती और ओम के जाते ही मिहिर और तुलसी के बीच का रिश्ता सुधरने वाला है। ओम और पार्वती की बातों से प्रभावित होकर मिहिर, तुलसी के महत्व को समझेगा। ऐसे में मिहिर और तुलसी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दीपावली का त्योहार मनाने वाले हैं, जिससे परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल लौटेगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें