क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पहले एपिसोड को देख भावुक हुए दर्शक 
मनोरंजन

क्योंकि सास भी कभी बहू का पहला एपिसोड देख बोले दर्शक, अनुपमा की होगी छुट्टी

एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी की शुरुआत हो चुकी है। 29 जुलाई को स्टार प्लस पर नए सीजन का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। लोग इसे अनुपमा के लिए कड़ी चुनौती मान रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi First Episode: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन प्रसारित हो चुका है। 25 साल बाद टीवी पर वापसी करने वाले इस सीरियल को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय को तुलसी और मिहिर के रूप में वापस देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया कि वह टीवी से चिपके रह गए। कुछ यूजर्स ने यह कहा है कि वह सिर्फ सीरियल के लिए टीवी देखने बैठे। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि अब टीवी सीरियल अनुपमा की छुट्टी हो सकती है।

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन टीवी पर प्रसारित हुआ। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि मैं छोटे बच्चों की तरह रो रहा था। सीरियल से उनकी कई सारी यादें जुड़ी हैं। इसके साथ में उन्होंने दो वीडियो क्लिप भी शेयर की। दूसरे यूजर ने लिखा कि सिर्फ इस सीरियल ने ही मुझे वापस से टीवी देखने पर मजबूर कर दिया। वहीं एक अन्य यूजर नाम करण और नंदिनी के जोड़ी की तारीफ की।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला एपिसोड दर्शकों को आया पसंद

शो में कुछ पुराने चेहरे वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ नए चेहरों की एंट्री भी दिखाई गई है। पहले ही एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा दिखाया गया। पहले एपिसोड की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जब पहला एपिसोड इतना दमदार है तो आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। मिहिर वीरानी का किरदार निभा रहे अमर उपाध्याय ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि यह सीरीज लिमिटेड सीरीज है। पिछले सीजन की तरह यह 8 साल तक नहीं चलेगी, बल्कि 10 महीने में इस सीजन को खत्म किया जाएगा।

अनुपमा की होगी छुट्टी

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का यह भी मानना है कि टीआरपी लिस्ट में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर बरकरार रहने वाले सीरियल अनुपमा को अब कड़ी चुनौती मिलने वाली है। अब तक टीआरपी लिस्ट में वह एक छत्र राज कर रहा था लेकिन अब उसकी टक्कर का कोई सीरियल टीवी पर प्रसारित हुआ है।

EndFragment

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा