क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

क्या तुलसी को पता चलेगा बेटी का काला सच? भाभी पर आगबबूला होगी परी, शो में आएगा ट्विस्ट

KSBKBT 2 Spoiler: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि परी की भाभी नंदनी उसे किसी लड़के के साथ देख लेगी और ये बात तुलसी को बता देगी। जिससे परी उस पर भड़क जाएगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दिलचस्प मोड़ पर है। शो में रोजाना नए ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रख रहे हैं। लेकिन अब कहानी परी और रणविजय के सीक्रेट मीटिंग के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है, जिससे शो में हलचल मच गई है और जल्द ये बात तुलसी को पता चलने वाली है।

ऐसे में आपने पिछले एपिसोड में देखा होगा कि तुलसी के घर जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था। दही हांडी का जश्न चल ही रहा था कि इसी बीच परी अचानक घर से बाहर निकल जाती है। दरअसल, वो रणविजय से मिलने जाती है। उसकी भाभी नंदनी भी उसका पीछा करती है और देखती है कि परी किसी शख्स की कार में बैठी है। हालांकि, रणविजय का चेहरा वह नहीं देख पाती।

भाभी नंदनी पर भड़केगी परी

इसके बाद शो में आप आगे देखेंगे कि नंदनी भागकर तुलसी को सारी बात बताती है। इसके बाद तुलसी, परी से सवाल करती है कि वो घर से बाहर किससे मिलने गई थी। इस पर परी आगबबूला हो जाती है और अपनी भाभी पर जासूसी करने का इल्जाम लगाती है। वह कहती है कि उसकी निजी जिंदगी में दखल देने की किसी को जरूरत नहीं है। तुलसी गुस्से में उसे समझाती है कि इस तरह से बड़ों से बात करना गलत है।

क्या खुलेगा रणविजय और परी का राज?

इन सबके बीच ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सीरियल की आगे की कहानी और भी रोमांचक होने वाली है। आप देखेंगे कि परी अपने ससुराल में होगी और रणविजय से फोन पर बातचीत कर रही होगी। रणविजय उसे बाहर मिलने के लिए कहेगा। परी उसे मना करने की कोशिश करेगी और कहेगी कि वह उससे नहीं मिल सकती। लेकिन तभी अचानक अजय की बहन कमरे में जाएगी।

फिलहाल अब शो में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या अजय की बहन परी और रणविजय के रिश्ते का सच जान जाएगी? अगर ऐसा होता है तो शाह परिवार में एक बार फिर से तूफान आना तय है। तुलसी क्या अपनी बेटी जैसी परी को समझा पाएगी या फिर रणविजय की एंट्री से परिवार में नए तमाशा शुरू हो जाएगा।

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार