क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तुलसी के घर पहुंची पुलिस, बेटे को मां ने जड़ा थप्पड़, शो में होगा जबरदस्त हंगामा

Ksbkbt 2 Twist: टीवी सीरीयल क्योंकि सास भी कभी थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी के घर उसके बेटे अंगद को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंच जाएगी और ये देखकर मिहिर और तुलसी हैरान रह जाएंगे।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का फेवरेट सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 आते ही दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। साथ ही शो में हर दिन एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जहां तुलसी को अपनी शादी की सालगिरह के बीच बेटी परी की चिंता सता रही हैं, इसी बीच दूसरी तरफ बेटे अंगद पर भी बड़ी मुसीबत आनेवाली है।

दरअसल, शो के तीसरे एपिसोड में आपे देखेंगे कि घर के सभी लोग मिलकर तुलसी और मिहिर की शादी का सालगिरह मनाएंगे। उसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट जाएंगे। हालांकि, सबके जाने के बाद तुलसी मिहिर को परी के बॉयफ्रेंड के बारे में बताएगी और ये सुनते ही मिहिर परी के बॉयफ्रेंड के बारे में उससे सवाल करने लगेगा। साथ ही इसकी वजह से मिहिर तुलसी पर नाराज भी जाएगा।

परी को देखकर मिहिर होगा इमोशनल

तुलसी पर भड़कने के बाद मिहिर गुस्से से परी के कमरे में जाएगा और उसके पीछे-पीछे जाएगी। वहीं मिहिर अपनी बेटी परी को देखकर इमोशनल हो जाएगा। वो गुस्सा करने की बजाय उससे बात करेगा और उससे उस लड़के बारे में पूछेगा। साथ ही उससे मिलने के लिए बोलेगा। ये बात सुनते ही परी मां से खुश हो जाएगी और अपने पिता को गले लगा लेगी। वहीं, तुलसी भी ये सब देखकर काफी इमोशनल हो जाएगी।

अंगद को पकड़ने घर पहुंचेगी पुलिस

इसके साथ ही शो के आने वाले एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि तुलसी के घर अंगद को अरेस्ट करने वहां पुलिस आएगी पुलिस आएगी। जिससे घर के सभी लोग घबरा जाएंगे। तुलसी पुसिल को रोकने की कोशिश करेगी और उनसे सवाल करेगी। लेकिन पुलिस बिना कुछ बोले अंगद के कमरे की तलाश करने लगेगी। इसके बाद पुलिस अंगद को उठाकर ले जा रही होगी। तब अंगद उन्हें सफाई देनी की कोशिश करेगा। लेकिन पुलिस उसकी एक नहीं सुनेगी।

इन सबके बीच तुलसी के हाथ में अंगद की मेडिकल रिपोर्ट लग जाएगी और ये देखकर तुलसी अंगद पर हाथ उठा देगी। वहीं बाकी घरवाले तुलसी को यूं ही देखते रह जाएंगे। मिहिर भी कुछ नहीं बोल पाएगा। हालांकि, अब अपकमिंग एपिसोड में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आखिर क्यों पुलिस ने अंगद को अरेस्ट किया है?

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z