क्योंकि सास भी कभी बहू थी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'सास भी कभी बहू थी 2' में आएगा नया ट्विस्ट, अंगद को बचाएगी ट्रैफिक पुलिस की बहन

KSBKBT 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि ट्रैफिक पुलिस की बहन के हाथ अंगद की सीसीटीवी फुटेज लगेगी और वह तुलसी के बेटे को बचाने में उसकी मदद करेगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। हालिया एपिसोड्स में जहां तुलसी वीरानी अपने बेटे अंगद के खिलाफ खड़ी नजर आईं, वहीं अब कहानी में जबरदस्त मोड़ आने वाला है। ड्रिंक एंड ड्राइव केस में गिरफ्तार हुए अंगद पर एक्सीडेंट का भी आरोप लगा है और उसकी मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद तुलसी ने उसे बेल दिलाने से साफ मना कर दिया था।

लेकिन शो के आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। स्टार प्लस ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक नई लड़की की एंट्री दिखाई गई है। यह लड़की चॉल में रहती है और ट्रैफिक पुलिस की बहन होती है।

तुलसी को फोन करेगी ट्रैफिक पुलिस की बहन

दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया है कि यह लड़की तुलसी को फोन करती है और उसे बताती है कि अंगद निर्दोष है और उसके पास ऐसा सबूत है जिससे सच सामने आ सकता है। क्योंकि उस लड़की ने सीसीटीवी फुटेज हासिल किया है, जिसमें पूरी सच्चाई है। वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अंगद की बेगुनाही साबित करने के इस मिशन में वह लड़की तुलसी की मदद करने वाली है। दूसरी तरफ, जब अंगद अपने दोस्त को फोन कर सच्चाई बताने को कहता है, तो वह दोस्त मुकर जाता है और कहता है कि गाड़ी अंगद ही चला रहा था।

सीसीटीवी फुटेज में खुलेगा राज

हालांकि, पुलिस जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की बात करती है, तभी नया खेल शुरू होता है। अंगद के दोस्त समीर को बचाने के लिए सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की साजिश रची जाती है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस भी शामिल हो जाता है। वह किसी अजनबी से पैसे लेकर यह काम करने को तैयार हो जाता है।

लेकिन ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो की कहानी में टर्निंग पॉइंट तब आता है जब वह फुटेज गलती से उसकी बहन के हाथ लग जाती है। फुटेज देखने के बाद वह समझ जाती है कि अंगद को झूठे केस में फंसाया जा रहा है और असली गुनहगार कोई और है। फिलहाल अब शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी अपने बेटे को कैसे बचाती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा