क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अंगद की घर वापसी से विरानी हाउस में होगा जश्न का मौहाल, परी के लिए मिहिर लेगा बड़ा फैसला

KSBKBT 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तमाम परेशानियों के बाद अंगद जेल से छूटकर अपने घर वापस आ जाएगा और तुलसी इसका दोष खुद को मानेगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शुरुआत से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो में आए दिन एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में आपने अब तक देखा होगा कि अंगद जेल में बंद है और उसे तुलसी जेल से बाहर निकालने के लिए नामुकिन कोशिश करती है। उधर ट्रैफिक पुलिस की बहन वृंदा को भी अंगद की बेगुनाही का सबूत मिल गया है।

दरअसल, अब शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा मोड़ तब आएगा जब अंगद जेल से छूटकर अपने घर लौट आएगा। तुलसी और हेमंत उसे पुलिस स्टेशन से घर लाते हैं और उसकी वापसी से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है।

 अंगद के जेल जाने का खुद को दोषी मानेगी तुलसी

हालांकि, तुलसी अब भी खुद को दोषी मान रही है कि उसने वक्त रहते अंगद की जमानत नहीं कराई। वो अंगद से कहती है कि उसे अपनी गलती की सजा मिलनी चाहिए।  सिर्फ इतना ही नहीं, तुलसी पूरी तरह से टूट जाती है और अंगद से कहती है कि वह उसे झाड़ू से मारे। इस पर अंगद भावुक हो जाता है और कहता है कि वह अपनी मां के साथ ऐसा कुछ नहीं कर सकता।

इधर, परी अपने माता-पिता से माफी मांगती है क्योंकि जिससे वह शादी करना चाहती थी, वह मिलने नहीं आया। अब वह उसी लड़के से मिलने को तैयार है जिसे मिहिर और तुलसी ने पसंद किया था। मिहिर उस लड़के को परिवार के साथ बुलाता है।

परी को देखने आएंगे लड़के वाले

जब लड़के का परिवार तुलसी के घर आता है, तो उसकी मां परी को खाना बनाना आना चाहिए या नहीं, इस पर सवाल उठाती है। वह कहती हैं कि लड़कियों को किचन की रानी और लड़कों को बिजनेस का राजा होना चाहिए। इस पर मिहिर भड़क उठता है और साफ कहता है कि ऐसे सोच वाले रिश्ते की उन्हें जरूरत नहीं है।

इधर वृंदा को पता चलता है कि उसकी मां और भाभी ने पैसे लेकर उसके भाई से सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवाया था। वह फिर से तुलसी को फोन करती है और मिलने की बात कहती है। कहानी अब एक और नए मोड़ की ओर बढ़ रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी