डॉ कुमार विश्वास (सौ. Instagram)
मनोरंजन

रामायण के पहले गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, गीतकार के तौर पर बढ़ रही कुमार विश्वास की डिमांड

Ramayana Movie का पहला सॉन्ग जय जय राम रिलीज के बाद से लगातार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने के लेखक और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने जय जय राम गाने को लेकर बड़ी बात कही है।

अपूर्वा नायक

Kumar Vishwas Jai Jai Ram Song: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रामायण फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद अब इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसे कुमार विश्वास के द्वारा लिखा गया है।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण के मोस्ट अवेटिंग म्यूजिकल कैपेंन की शुरुआत जय जय राम गाने से हो गई है। जय जय राम गाने के रिलीज के बाद से ही ये गाना दर्शकों का फेवरेट हो गया है। कुमार विश्वास के द्वारा लिखा गया ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।

फिल्म रामायण के बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत जय जय राम से हो गई है। एआर रहमान के संगीत, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज तथा डॉ. कुमार विश्वास के शब्दों से सजे इस गीत ने रिलीज के साथ ही संगीत और सिनेमा जगत में चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।

नितेश तिवारी निर्देशित इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

जय जय राम पर क्या बोले कुमार विश्वास

इस गीत को लिखने वाले देश के जाने-माने कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जय जय राम तीन सरल शब्द हैं, लेकिन इनके भीतर एक संपूर्ण प्रार्थना समाहित है। इसे लिखते समय मेरा प्रयास श्रीराम का वर्णन करना नहीं था, क्योंकि श्रीराम को शब्दों में बाँधा ही नहीं जा सकता। मेरा प्रयास उस संबंध को अभिव्यक्त करना था, जो प्रत्येक भक्त अपने राम के साथ अनुभव करता है। यह संबंध भक्त और भगवान के बीच, विशेषकर श्रीराम के विषय में एक मार्गदर्शक और आत्मबल को बढ़ाने की शक्ति देने वाले एक आदर्श के रूप में रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि गीत की भाषा को जानबूझकर सहज और सीधा रखा गया है, क्योंकि सच्ची भक्ति को किसी विशेष शब्द संयोजन की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि श्रोता इसे केवल सुनें नहीं, बल्कि इसके भीतर अपनी स्वयं की प्रार्थना भी खोज सकें।

गाने के रिलीज के बाद बतौर गीतकार बढ़ रही कुमार विश्वास की मांग

आपको बता दें कि जय जय राम के साथ डॉ. कुमार विश्वास का फिल्मी संगीत की दुनिया में प्रभाव एक बार फिर हाइलाइट हुआ है। इससे पहले वह मिशन रानीगंज के चर्चित गीत जीतेंगे के गीतकार के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। इसी बीच मुंबई के फिल्म और संगीत जगत में डॉ. कुमार विश्वास की मांग लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। रामायण जैसे ग्लोबल प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद उनके पास फिल्मों से जुड़े नए प्रस्ताव भी लगातार आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह इन दिनों बॉलीवुड की दो अन्य बड़ी फिल्मों के लिए भी गीत और संवाद लेखन पर काम कर रहे हैं। यानी आने वाले समय में बड़े पर्दे पर उनकी लेखनी से निकले शब्दों के कई और रूप दर्शकों तक पहुँचने वाले हैं।

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी