

Ramayana First Song Out: भारतीय सिनेमा की सबसे सबसे पौराणिक फिल्मों में से एक 'रामायण' के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के मौके पर दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस भव्य फिल्म के संगीत अभियान की शुरुआत करते हुए पहला गाना 'जय जय राम' आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस भक्ति गीत के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर संगीत प्रेमियों और फैंस के बीच एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दिव्य गीत की रचना ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान ने की है, जबकि इसके भावुक और अर्थपूर्ण बोल फेमस कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। रहमान के कर्णप्रिय संगीत और कुमार विश्वास के असरदार शब्दों के मेल ने गाने को एक अलग ही ऊंचाई दी है। इसमें भारतीय पारंपरिक संगीत और आधुनिक धुनों का ऐसा संतुलन बनाया गया है, जो सीधे श्रोताओं के दिल में उतर जाता है।
गीत को अपनी जादुई आवाज से सजाने का काम देश के दो बड़े गायकों अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने किया है। दोनों कलाकारों की युगल गायकी ने भक्ति रस को इतनी सहजता के साथ प्रस्तुत किया है कि सुनते ही मन शांत और भक्ति भाव से भर जाता है। इस भक्ति ट्रैक में दोनों की आवाज का तालमेल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
फिल्म रामायण में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं साउथ भारतीय फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का सशक्त किरदार निभा रहे हैं।
नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज करने की तैयारी है। पहला भाग इसी साल नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।