राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री

INDIA Alliance Mega Rally: विपक्ष के द्वारा रामलीला मैदान में वोट चोरी और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर महारैला हुई। रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोला।
Sambit Patra
संबित पात्रा सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रामलीला मैदान में आयोजित हुई INDIA गठबंधन की वोट बचाओ महारैली

  • विपक्ष की महारैली पर BJP का तीखा हमला, बताया फ्लॉप रहा प्रदर्शन

  • बीजेपी के सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा राहुल गांधी जी, हिंदुस्तान आपके 'अब्बू-जान' का नहीं है

Sambit Told Rahul, India Is Not Your Father Personal Property: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली के बाद सियीसत गर्मा गई है। INDIA गठबंधन की रैली के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस के उस दावे पर सवाल उठाया है जिसमें कहा जा रहा था कि इस महारैली में 10 लाख लोग आएंगे।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को हुई INDIA गठबंधन की वोट बचाओ महारैली और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कांग्रेस की ओर से रैली में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने के दावे किए गए थे, जबकि रामलीला मैदान लगभग 10-12 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें करीब 15 प्रतिशत स्थान मंच और उसके आगे बने ‘डी’ ने घेर रखा था। रामलीला मैदान का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह खाली था। वहां न तो कोई कुर्सी लगाई गई थी और न ही कोई व्यक्ति मौजूद था। कुल मिलाकर, रामलीला मैदान में लगभग 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से 5-7 हजार कुर्सियां पूरी तरह खाली थीं।

कुर्सियां खाली रहने का दावा

रामलीला मैदान करीब 10 से 12 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। रैली के लिए मैदान के एक हिस्से में मंच बनाया गया था। मंच और उसके आगे सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए बनाए गए डी क्षेत्र ने करीब 15 प्रतिशत जगह घेर रखी थी। वहीं, मैदान का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह खाली बताया गया। इस हिस्से में न तो कुर्सियों की व्यवस्था थी और न ही लोगों की मौजूदगी दिखाई दी।

Sambit Patra
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने दिखाई एकजुटता, अखिलेश का तंज- 'मुंह नुचुआ आते थे, इस बार वोट नुचुआ आया है'

भीड़ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज

INDIA गठबंधन की महारैली में देशभर से नेता पहुंचे और गठबंधन की वोट बचाओ महारैली में शामिल हुए। गठबंधन की तरफ से दावा था कि 10 लाख लोग इस रैली में शामिल होंगे। इसको लेकर अब पक्ष, विपक्ष पर हमलावर होते नजर आ रही है। बीजेपी इस प्रदर्शन को फ्लाप करार दे रहे हैं।

Sambit Patra
Make In India: देश की पहली बुलेट ट्रेन ले रही आकार, अश्विनी वैष्णव ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पीएम मोदी और शाह पर खूब बरसे राहुल

गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा देश में वोट चोरी हो रहा है। बिना वोट चोरी के NDA जीत ही नहीं सकती है। EVM, वोटर लिस्ट सभी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर को लिस्ट से बाहर निकाला गया। 15 फिसदी वोटरो को वोटर लिस्ट को बाहर निकाला गया है। 2024 का चुनाव चोरी का चुनाव था। राहुल गांधी ने आगे कहा ये मैं नहीं चुनाव आयोग कह रहा है।

राहुल गांधी ने आगे कहा ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे। मोदी-शाह के खिलाफ लीगल कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा आप भाग नहीं सकते। आप यहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार सभी पर कार्रवाई होगी।