Ramayana First Song Out: 'जय जय राम' की गूंज, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज

Ranbir Kapoor Ramayana First Song: गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म 'रामायणम्' का पहला भक्ति गीत 'जय जय राम' रिलीज कर दिया गया है, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है।
Ramayana First Song Out
फिल्म 'रामायण'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ramayana Song Jai Jai Ram Out: दिग्गज फिल्ममेकर नितेश तिवारी के डायरेक्टर में बन रही बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायणम्' को लेकर दर्शकों का क्रेज चरम पर है। गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर मेकर्स ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हुए फिल्म की म्यूजिक जर्नी की शुरुआत कर दी है। फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है, जो पूरी तरह प्रभु श्री राम की महिमा, करुणा और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को समर्पित है। इस गीत के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

एआर रहमान और कुमार विश्वास का अनोखा संगम

इस दिव्य आरती और सिनेमाई धुनों से सजे गाने को फेमस संगीतकार एआर रहमान ने डायरेक्ट और कम्पोज किया है। इसके भावुक और अर्थपूर्ण बोल फेमस कवि डॉ. कुमार विश्वास की कलम से निकले हैं। गाने की रचना इस प्रकार की गई है कि यह भक्ति की सादगी को बनाए रखते हुए एक भव्य सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करता है। कुमार विश्वास के सरल शब्द हर भक्त के दिल की प्रार्थना को सहजता से बयां करते हैं।

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की सुरीली गायकी

संगीत जगत के दो दिग्गज गायकों अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से इस गाने में जान फूंक दी हैं। दोनों कलाकारों की जोड़ी ने इस भक्ति ट्रैक को एक अलग आध्यात्मिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। मेकर नमित मल्होत्रा के अनुसार यह गाना श्री राम के साथ हमारे सदियों पुराने और व्यक्तिगत रिश्ते को उजागर करता है, जो हर परिस्थिति में हमारे मार्गदर्शक और शक्ति का स्रोत हैं।

ट्रेलर के रिकॉर्ड तोड़ व्यूज के बाद आया पहला सॉन्ग

यह गाना फिल्म रामायण के ट्रेलर को मिले अभूतपूर्व रिस्पॉन्स के बाद सामने आया है। गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर ने महज 6 दिनों में दुनिया भर के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया था। प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार की ऑस्कर विनर कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर इस भव्य प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे हैं।

Ramayana First Song Out
धूमधाम से हुआ बप्पा का स्वागत, खुशी से झूमीं सुनीता आहूजा, हंसिका मोटवानी ने लिया गणपति का आशीर्वाद

दिवाली 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आ रहा पहला पार्ट

इस मेगा बजट फिल्म रामायण में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्री राम के रूप में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। इनके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में हैं, वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के अवतार में दिखाई देंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com