‘धुरंधर 2’ पर कुब्रा सैत का रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं

Kubbra Sait Statement: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच कुब्रा सैत का बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हर फिल्म से बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, अच्छी फिल्म को बस एंजॉय करें।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar 2 Review Kubbra Sait: बॉलीवुड में इन दिनों धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुब्रा सैत से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों के आने से बॉलीवुड में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि हर अच्छी फिल्म को बदलाव का प्रतीक मानना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म अच्छी है, तो उसे बस एंजॉय करना चाहिए, हर बार उसमें नया ट्रेंड या रिवोल्यूशन ढूंढना सही नहीं है।

कुब्रा सैत ने धुरंधर पर दिया रिव्यू

कुब्रा ने फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनके काम में एक अलग ऊर्जा देखने को मिलती है। इसके अलावा उन्होंने दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस फिल्म में उनका काम भी काबिले-तारीफ है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और कहानी पर विश्वास का नतीजा है। उनका मानना है कि अगर इस तरह की फिल्में इंडस्ट्री को आगे बढ़ा रही हैं, तो बड़े स्तर की फिल्मों को बनाना जारी रखना चाहिए।

इसके साथ ही कुब्रा सैत ने अन्य फिल्मों का उदाहरण देते हुए बताया कि सिनेमा हमेशा अलग-अलग कहानियों के जरिए दर्शकों को प्रभावित करता है। उन्होंने एनिमल, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और लापता लेडीज जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि हर फिल्म अपने तरीके से दर्शकों को एक खास अनुभव देती है।

एक्ट्रेस जल्द इन वेब सीरीज में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कुब्रा सैत इन दिनों संकल्प वेब सीरीज में नजर आ रही हैं, जो हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में नाना पाटेकर, संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नीरज काबी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीरीज में कुब्रा एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल, कुब्रा सैत का मानना है कि सिनेमा को लेकर दर्शकों को संतुलित नजरिया रखना चाहिए और अच्छी फिल्मों का दिल से आनंद लेना चाहिए।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!