क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: मिहिर ने तुलसी को किया डेट पर इनवाइट, नॉयना की साजिश से मचेगा घर में तूफान

KSBKBT Upcoming Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर तुलसी को डेट पर इनवाइट करेगा, लेकिन नॉयना की साजिश से माहौल बिगड़ जाएगा। हादसे से जुड़ा सुराग मिहिर को सच्चाई के करीब ले जाएगा।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों इमोशन और ड्रामा के साथ अब रोमांस का तड़का भी लगने वाला है। हालिया एपिसोड्स में जहां मिहिर अपने हादसे के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर संभलने की कोशिश कर रहा है, वहीं तुलसी हर पल उसका साथ निभाती नजर आ रही है। लेकिन तुलसी और मिहिर की नजदीकियां नॉयना को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहीं। आने वाले एपिसोड में यही रिश्ता नया मोड़ लेने वाला है।

शो में दिखाया जाएगा कि घर में तुलसी को अकेला देखकर मिहिर उसके साथ हल्का-फुल्का फ्लर्ट करना शुरू कर देता है। मिहिर का अंदाज साफ इशारा देगा कि वह तुलसी के साथ फिर से पुराने रिश्ते को जीना चाहता है। इतना ही नहीं, वह तुलसी को डेट पर चलने का न्योता भी देगा और उसके लिए खास टेबल बुक कराएगा। हालांकि तुलसी इस बार मिहिर की बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं देगी और खुद को संयमित रखेगी।

मिहिर और तुलसी की डेट खराब

दूसरी ओर, जैसे ही नॉयना को पता चलेगा कि मिहिर ने किसी खास के लिए टेबल बुक की है और वह ‘खास’ वह नहीं है, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। नॉयना मिहिर और तुलसी की डेट खराब करने की पूरी कोशिश करती नजर आएगी। इसी बीच कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट भी आने वाला है। मिहिर को घर में एक घड़ी मिलती है, जो उसी जगह से जुड़ी होती है जहां उसका और तुलसी का हादसा हुआ था। यह सुराग मिहिर को सच्चाई के करीब ले जाएगा। वह असली गुनहगार का पता लगाने के लिए कदम उठाएगा।

रणविजय के बहकावे में आ जाएगा अंगद

उधर अंगद, रणविजय के बहकावे में आकर ऋतिक की जिंदगी मुश्किल बना देगा। ऑफिस में उसकी दादागिरी से मिहिर का बिजनेस भी संकट में पड़ता दिखेगा। वहीं अकेलेपन से जूझ रहा ऋतिक मुन्नी के करीब आता नजर आएगा। कुल मिलाकर, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में रोमांस, साजिश और खुलासों का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाला है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज