परिधि का ड्रामा बना वजह, दूर होंगे तुलसी-मिहिर  
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: परिधि का ड्रामा बना वजह, दूर होंगे तुलसी-मिहिर, सुभाष की चाल में नहीं फंसी वृंदा

KSBKBT 2 Upcoming Update: परिधि का झूठा घरेलू हिंसा ड्रामा तुलसी और मिहिर के बीच गलतफहमियां पैदा कर रहा है। मिहिर ने अजय की सभी डील कैंसिल कर दीं, जिससे तुलसी और मिहिर के रिश्ते में खटास और बढ़ गई।

सोनाली झा

KSBKBT 2 Upcoming Twist: स्टार प्लस का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों के लिए नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है। कहानी अब और दिलचस्प मोड़ ले चुकी है, जहां परिधि का झूठा ड्रामा तुलसी और मिहिर के रिश्ते के बीच खाई पैदा कर रहा है। परिधि अपने मायके में ये यकीन दिलाने में कामयाब हो चुकी है कि उसके साथ ससुराल में घरेलू हिंसा हुई है। उसकी इस चाल से पूरा परिवार भावुक हो गया है।

सुभाष, वृंदा को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। रणविजय उसे समझाता है कि उसे चॉल की लड़की नहीं, बल्कि अमीर घर की लड़की से रिश्ता जोड़ना चाहिए। फिर भी सुभाष, वृंदा और उसके परिवार के सामने अच्छा बनने का नाटक करता है। सुभाष को वृंदा नहीं है, बस वह उसकी जिद बन गई हैं। दर्शकों को आने वाले समय में वृंदा और अंगत के बीच रोमांस देखने मिलेगा।

मिहिर ने कैंसिल की अजय की सभी डील

दूसरी तरफ मिहिर, अजय के साथ सभी डील कैंसिल कर देता है, जिससे तुलसी और उसके बीच बड़ी बहस हो जाती है। मिहिर तुलसी को ताना मारता है कि उसकी महानता दिखाने की आदत ने परिधि का घर तोड़ दिया है। दरअसल, तुलसी परिधि के शादी के समय अजय के जीजा का सच सबके सामने लेकर आई थी। इतना ही नहीं अजय ने अपने जीजा को पुलिस स्टेशन भेज दिया था।

तुलसी-अजय की मुलाकात

अजय पर परिधि झूठा इल्जाम लगा है। परिधि अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है, इसलिए अपनी शादी खत्म करना चाहती हैं। लेकिन अजय भी अपनी बेग़ुनाई सामने लाना चाहता हैं। इसलिए वह तुलसी को कॉल करता है। उसे मिलने को बुलाता है। पहले तो तुलसी मना कर देती है लेकिन अजय उसके पीछे पड़ जाता है। तब तुलसी तय करती है कि दोनों घर से बाहर मिलेंगे। लेकिन यह पूरी बातचीत परिधि सुन लेती है।

परिधि का इमोशनल ब्लैकमेल

परिधि मिहिर को इमोशनल ब्लैकमेल करती है और कहती है कि उसकी मां उसकी बात नहीं सुनती। मिहिर गुस्से में तुलसी पर भड़क उठता है और नंदिनी से कहता है कि वह उसका साथ दे रही है, लेकिन तुलसी किसी की भी बात समझने को तैयार नहीं है। आने वाले एपिसोड्स में साफ होगा कि परिधि की चाल कितनी सफल होती है और वृंदा आखिर कौन सा बड़ा राज खोलेगी, जिससे कहानी में नया भूचाल आएगा।

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब