कमाल राशिद खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फायरिंग केस ने बढ़ाई KRK की मुश्किलें, पुलिस के सामने कबूला दो राउंड फायर करने का आरोप

KRK Firing Case: मुंबई के ओशिवारा फायरिंग केस में पुलिस ने केआरके को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायर करने की बात कबूल की। हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ।

सोनाली झा

Kamaal Rashid Khan Police Custody: बॉलीवुड अभिनेता और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में शुक्रवार देर रात ओशिवारा पुलिस ने केआरके को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में केआरके मुख्य संदिग्ध हैं और पूछताछ के दौरान उन्होंने फायरिंग की बात स्वीकार भी की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केआरके ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायर किए थे। हालांकि, उनका दावा है कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। पुलिस ने केआरके की बंदूक जब्त कर ली है और मामले से जुड़ी कागजी कार्रवाई जारी है। औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फायरिंग की मिली सूचना

यह घटना 18 जनवरी की बताई जा रही है, जब अंधेरी के ओशिवारा इलाके में स्थित नालंदा सोसायटी में फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को सोसायटी की दूसरी और चौथी मंजिल से गोलियां बरामद हुई थीं। इनमें से एक फ्लैट एक लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक संघर्षरत मॉडल का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने गंभीरता से शुरू की जांच

सूत्रों के अनुसार, दूसरी मंजिल पर रहने वाले नीरज कुमार मिश्रा (45) पेशे से लेखक और निर्देशक हैं, जबकि चौथी मंजिल पर प्रतीक बैद (29) रहते हैं, जो मॉडलिंग के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं। फायरिंग के बाद दोनों फ्लैट्स में गोलियों के निशान पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी संजय चव्हाण के नेतृत्व में 18 पुलिसकर्मियों की एक टीम और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग यूनिट्स ने इस केस की जांच की।

कमाल आर खान का विवाद

कमाल आर खान उर्फ केआरके का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। 1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के देवबंद में जन्मे केआरके को 2008 में आई फिल्म ‘देशद्रोही’ से पहचान मिली थी। इसके बाद वह ‘बिग बॉस 3’ का हिस्सा बने और सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों और तीखे फिल्म रिव्यू के लिए मशहूर हो गए। अब ओशिवारा फायरिंग केस ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है और पुलिस की आगे की जांच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार