-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kamaal R Khan Birthday Actor To Film Critic Controversy Story
कमाल आर खान का फिल्मों में नहीं चला जादू, तो बन गए खुद समीक्षक, विवादों से बनाई अलग पहचान
- Written By: सोनाली झा
KRK Controversy: फिल्मों में असफल रहने के बाद कमाल राशिद खान ने खुद को फिल्म समीक्षक के रूप में स्थापित किया। ‘देशद्रोही’ और बिग बॉस 3 से मिली विवादित पहचान को उन्होंने सोशल मीडिया ताकत में बदला।

कमाल राशिद खान (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Kamaal R Khan Birthday: कमाल राशिद खान, जिन्हें लोग केआरके के नाम से ज्यादा जानते हैं, बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया का ऐसा नाम हैं, जो अपने काम से ज्यादा विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहता है। 1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश में जन्मे केआरके आज 51 साल के हो चुके हैं। एक्टर बनने का सपना लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले केआरके का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने सुर्खियों में बने रहने का रास्ता जरूर खोज लिया।
केआरके ने साल 2005 में फिल्म ‘शितम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद 2008 में आई उनकी फिल्म ‘देशद्रोही’ ने उन्हें पहचान जरूर दिलाई, हालांकि यह पहचान निगेटिव थी। फिल्म न तो दर्शकों को पसंद आई और न ही समीक्षकों को, लेकिन इसके डायलॉग्स और सीन आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में वायरल होते रहते हैं। इसी फिल्म के बाद केआरके को एक विवादित शख्सियत के तौर पर जाना जाने लगा।
बिग बॉस 3 का हिस्सा बने केआरके
साल 2009 में केआरके ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 3’ में हिस्सा लिया, जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे थे। शो के दौरान उनका आक्रामक रवैया, तीखे बयान और घर के अंदर झगड़े खूब चर्चा में रहे। विंदू दारा सिंह, राजू श्रीवास्तव और तनाज जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बहसें सुर्खियों में रहीं। विवादों के चलते उन्हें शो से बाहर भी किया गया, हालांकि बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
ऐसे बने केआरके फिल्म समीक्षक
फिल्मों में ज्यादा मौके न मिलने और अभिनय में सिक्का न जमने के बाद केआरके दुबई शिफ्ट हो गए। यहीं से उन्होंने खुद को फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट के तौर पर पेश करना शुरू किया। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की समीक्षा से बतौर क्रिटिक शुरुआत की। इसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों, सितारों, खेल और राजनीति पर बेबाक और अक्सर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
केआरके के खिलाफ कई बार हुई कानूनी कार्रवाई
केआरके का अंदाज हमेशा विवादों से भरा रहा है। उन्होंने कई बड़े सितारों पर निजी और अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिस वजह से कई बार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हुई। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। आलोचक जहां उन्हें गैर-जिम्मेदार बताते हैं, वहीं उनके फॉलोअर्स उन्हें ‘बेबाक’ मानते हैं।
Kamaal r khan birthday actor to film critic controversy story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













