मीका सिंह को केआरके ने कहा गधा और अनपढ़ 
मनोरंजन

मीका सिंह को केआरके ने कहा गधा और अनपढ़, सुनाया कपिल शर्मा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू में सिंगर ने कमाल राशिद खान को लेकर एक किस्सा सुनाया था। इसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी जिक्र किया था। इसके बाद केआरके आग बबूला हो गए।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू में सिंगर ने कमाल राशिद खान को लेकर एक किस्सा सुनाया था। इसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी जिक्र किया था। इसके बाद केआरके आग बबूला हो गए। केआरके को मीका सिंह पर इतना गुस्सा आया कि वह सिंगर को गधा और अनपढ़ कह दिए हैं। केआरके को आखिर सिंगर के किस बात पर इतना गुस्सा आया, आइए जानते हैं।

मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कपिल शर्मा केआरके को पीटना चाहते थे। इसके लिए कपिल शर्मा ने उनसे मदद ली थी। सिंगर ने आगे बताया कि दुबई में केआरके मेरे पड़ोसी हैं। उन्होंने केआरके के घर पर जाकर खूब हंगामा किया था। कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने मीका सिंह और कपिल शर्मा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया।

कमाल राशिद खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मीका सिंह एक गधा है। वह अनपढ़ है, बदतमीज है, फिर भी वह खुद को सिंगर कहता है। उसने कहा कि मैं उससे दुबई में मिला था। उसने मेरे साथ बदतमीजी की। अगले दिन उसने मुझे कहा कि उसे याद नहीं है कि क्या हुआ था। वह सही है, वह मुझसे दुबई में मिला था और कई दिनों तक मुझे फोन करता रहा, इसलिए मैंने उसे घर बुलाया।

केआरके ने वीडियो में आगे कहा कि उसने वादा किया था कि वह आएगा, लेकिन नहीं आया। अगले दिन मैंने उसके मैनेजर से इस बारे में पूछा और जाहिर तौर पर मीका को डर था कि उसको किडनैप कर लूंगा। इस हारे हुए व्यक्ति का अपहरण करके मुझे क्या मिलेगा। वह कोई नहीं है। उनके मैनेजर ने मुझे अपने होटल में आने के लिए कहा। हनी सिंह उसी होटल में थे, उनके पास एक बड़ा सुइट था, जबकि मीका के पास एक छोटा कमरा था। फिर मीका ने मुझे अपने शो में आमंत्रित किया। लेकिन मैंने बहाना बनाया कि मेरी कोई दूसरी मीटिंग है और मैं वहां से चला गया।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत