केप्स कैफे पर हमले का क्या है कारण, कपिल शर्मा से क्या चाहता है बिश्नोई गैंग?  
मनोरंजन

कपिल शर्मा के केप्स कैफे पर क्यों हो रहे हैं हमले? निहंग सिखों पर कमेंट से है कनेक्शन

Kaps cafe: कपिल शर्मा के कनाडा स्थित केप्स कैफे पर दोबारा हमला हुआ है। इस हमले ने एक बार फिर कपिल के फैंस को हैरान कर दिया है। कपिल के कैफे पर हमले का क्या कारण है, इस पर चर्चा तेज हो गई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Kapil Sharma Kaps cafe: जुलाई महीने की शुरुआत में एक कपिल शर्मा के चाहने वालों को एक खुशखबरी मिली। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में केप्स कैफे नाम का एक कैफेटेरिया शुरू किया, लेकिन कैफे के खुलने के कुछ दिन के भीतर ही इस कैफे पर गोलीबारी हुई और फैंस हैरान हो गए।

कपिल शर्मा के कैफे पर वह गोलीबारी खालिस्तान समर्थक आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने की थी, क्योंकि खुद उसने ही हमले की जिम्मेदारी ली थी। हरजीत सिंह लाडी का नाम भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। 10 जुलाई को हुए इस हमले के बाद एक महीना भी नहीं बिता 7 अगस्त को कपिल शर्मा के कैफे पर दोबारा हमला हुआ। इस बार हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है।

गोल्डी ढिल्लों ने मैसेज में क्या कहा

गोल्डी ढिल्लों नाम के शख्स ने कपिल शर्मा के केप्स कैफे पर 7 अगस्त 2025 को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उसने लिखा, राम राम सभी भाइयों को... आज जो फायरिंग हुई, कपिल शर्मा के केप्स कैफे पर उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है। इसको हमने कॉल की थी, इसको रिंग सुनाई नहीं दी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अब रिंग सुनाई नहीं देगी, तो अगली कार्रवाई मुंबई में करेंगे।

पहले हमले के बाद लाडी ने क्या कहा था

10 जुलाई को केप्स कैफे पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद हरजीत सिंह लाडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, कपिल शर्मा के शो में एक प्रतिभागी ने निहंग सिखों की पारंपरिक पोशाक और आचरण पर कुछ हास्यास्पद टिप्पणी की थी, जिससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अपनी पोस्ट में उन्होंने यह कहा था कि कॉमेडी के नाम पर किसी भी धर्म या आध्यात्मिक पहचान का मजाक नहीं उड़ाया जा सकता, उन्होंने यह भी दावा किया था कि कपिल शर्मा के मैनेजर को फोन लगाया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। कपिल शर्मा से सार्वजनिक रूप में माफी की मांग की गई है।

हमले के बाद कपिल शर्मा का रिएक्शन क्या था

पहली बार केप्स कैफे पर हुए हमले के बाद कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मैसेज दिया था, हमने केप्स कैफे को इस उम्मीद के साथ खोला था कि यहां दोस्ताना बातचीत के जरिए खुशी वाला माहौल बनेगा, उस सपने के साथ हिंसा दिल दिल देने वाली है। इस सदमे से हम उबर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मान रहे। आप सभी के सपोर्ट और दुआओं के लिए धन्यवाद। केप्स टिप्स कैफे जल्द ही वापसी करेगा।

अलग-अलग हैं या एक ही दोनों हमले

कपिल शर्मा के कैफे पर हुआ पहला हमला प्रतिबंध आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा कराया गया था और इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। वहीं कपिल शर्मा के कैफे पर हुए दूसरे हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। दोनों के हमले में क्या कनेक्शन है? इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। क्या यह दोनों एक ही बात के लिए कपिल शर्मा को धमका रहे हैं या फिर मुद्दा अलग है।

EndFragment

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?