किरण राव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Kiran Rao Struggle: कभी किराया भरने तक के नहीं थे पैसे, विज्ञापनों में काम कर किरण राव ने खरीदी थी पहली कार

Kiran Rao Career: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने करियर की शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना किया था। कभी उन्हें किराये की चिंता सताती थी। जानिए कैसे विज्ञापनों में काम करके उन्होंने अपना गुजारा किया।

सोनाली झा

Highlights

  • किरण राव ने मुंबई में करियर की शुरुआत के दौरान कई छोटी-बड़ी नौकरियां की थीं।

  • शुरुआती दिनों में उन्हें हर महीने घर का किराया भरने और बचत खत्म होने की चिंता रहती थी।

  • फिल्म 'लगान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के बावजूद उन्हें ज्यादा कमाई नहीं हुई थी।

Kiran Rao Birthday Special Story: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली फिल्ममेकर किरण राव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'धोबी घाट' और 'लापता लेडीज' जैसी फिल्मों के जरिए निर्देशन की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब किरण राव के पास मुंबई में किराया भरने तक के पैसे नहीं होते थे।

करियर की शुरुआत में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने छोटे-छोटे काम करके अपना गुजारा किया था। किरण राव ने 'सायरस सेस' पॉडकास्ट में अपनी शुरुआती जिंदगी और बॉलीवुड में कदम रखने के अनुभव साझा किए।

मुंबई में गुजारा करने के लिए बदलनी पड़ीं कई नौकरियां

किरण राव ने बताया कि मुंबई में काम शुरू करने के दौरान उन्हें कई तरह की नौकरियां करनी पड़ी थीं। वह खुद को गिग वर्कर मानती थीं, क्योंकि उन्हें जो भी काम मिलता था, वह उसे कर लेती थीं। काम खत्म होने के बाद उन्हें फिर अगली नौकरी तलाशनी पड़ती थी। उस दौर में उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि उनकी बचत कब तक चलेगी और क्या वह अगले महीने का किराया भर पाएंगी।

किरण राव

लगान से भी नहीं हुई थी ज्यादा कमाई

किरण राव ने बताया कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'लगान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। हालांकि, फीचर फिल्मों में काम करने से उन्हें ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे। मुंबई में अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने विज्ञापनों में काम किया। उनके मुताबिक, विज्ञापनों से होने वाली कमाई ने उन्हें आर्थिक रूप से काफी सहारा दिया। इसी कमाई से उन्होंने अपनी पहली कार भी खरीदी थी।

1 लाख रुपये में खरीदी थी पहली कार

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए किरण ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली कार एक लाख रुपये में खरीदी थी। यह कार उन्होंने अपने पिता से खरीदी थी। विज्ञापनों से होने वाली कमाई ने उन्हें पहली बार अपनी पसंद की चीज खरीदने का मौका दिया था। उनके लिए यह छोटी उपलब्धि नहीं थी, क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपने किराये और रोजमर्रा के खर्चों की चिंता सताती थी।

किरण राव

सुबह 4:30 बजे शुरू हो जाती थी लगान की शूटिंग

किरण राव ने 'लगान' के सेट पर काम करने के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दिन की शुरुआत सुबह साढ़े चार बजे हो जाती थी। लंबी शिफ्ट में काम करना पड़ता था और बड़े स्तर पर हेयर-मेकअप की व्यवस्था संभालना काफी चुनौतीपूर्ण था।

आमिर खान से शादी और फिर तलाक

पेशेवर जिंदगी के अलावा किरण राव की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। उन्होंने अभिनेता आमिर खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। हालांकि, साल 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया। तलाक के बाद भी दोनों बेटे की परवरिश और अपने काम को लेकर साथ नजर आते हैं। आज किरण राव एक सफल निर्देशक और फिल्ममेकर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश