सलमान खान और आमिर खान के बाद अब अटल जी की मिमिक्री कर छाए सुनील ग्रोवर, वीडियो हुआ वायरल

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए प्रोमो में सुनील ग्रोवर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जबरदस्त मिमिक्री की है, जिसे देखकर दर्शक और जज हैरान रह गए हैं।
Sunil Grover Atal Bihari Vajpayee Mimicry
सुनील ग्रोवर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सुनील ग्रोवर नए प्रोमो में अटल बिहारी वाजपेयी के अंदाज में आएंगे नजर।

  • इससे पहले सुनील ग्रोवर सलमान खान और आमिर खान की मिमिक्री कर चुके हैं।

  • शो में पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति भी नजर आएंगे।

Sunil Grover Atal Bihari Vajpayee Mimicry: मनोरंजन की दुनिया में अपनी अनूठी एक्टिंग और हर रोल में पूरी तरह ढल जाने के लिए फेमस सुनील ग्रोवर एक बार फिर दर्शकों को हैरान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेटफ्लिक्स परस्ट्रीम होने वाले पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के मंच पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। हमेशा अपने अजीबोगरीब और मजेदार अंदाज से लोगों को हंसाने वाले एक्टर ने इस बार देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में नजर आकर सबको चौंका दिया है। उनका यह नया और अनोखा रूप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में दिखा अनोखा अंदाज

इस आने वाले शनिवार को स्ट्रीम होने वाले एपिसोड में सुनील ग्रोवर सरल बिहारी वाजपेयी के रूप में मंच पर कदम रखेंगे। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के बोलने के खास लहजे, उनके ठहरकर बात करने के तरीके और उनके हुलिए को बहुत ही बारीकी से कॉपी किया है।

उनकी यह शानदार परफॉर्मेंस इतनी सधी हुई है कि शो की जज अर्चना पूरन सिंह, मेहमान और वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी और आश्चर्य को रोक नहीं पाए। इससे पहले सलमान खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड के दिग्गजों की नकल कर के दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकार का यह नया रूप उनके करियर का एक और बेहतरीन पल साबित होने जा रहा है।

पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति के अनसुने किस्से

इस रोमांचक एपिसोड में केवल कॉमेडी ही नहीं बल्कि मनोरंजन और ज्ञान का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा। शो में बतौर मेहमान शामिल होने वाले पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी लाइफ के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा साझा करेंगे।

Sunil Grover Atal Bihari Vajpayee Mimicry
अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली के हादसे ने बर्बाद किया करियर, महाभारत के दुर्योधन ने बदल दी पुनीत इस्सर की किस्मत

शो में पंकज त्रिपाठी बताएंगे कि कैसे एक वक्त पर वे भी सिविल सेवा यानी यूपीएससी की परीक्षा पास करने का सपना देखा करते थे। इसके अलावा वे जाने-माने शिक्षक विकास दिव्यकृति के साथ अपनी क्लासरूम की पहली मुलाकात और पुराने दिनों के गहरे जुड़ाव को याद करेंगे, जो दर्शकों के लिए काफी प्रेरणादायक होने वाला है।

जाकिर खान का दिखेगा मजाकिया अंदाज

अपने खास अंदाज और शायरीनुमा कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान भी कपिल शर्मा के शो की शोभा बढ़ाएंगे। जब उनसे उनके लंबे समय तक कुंवारे रहने पर चुटीले अंदाज में सवाल किया जाएगा, तो वे अपनी हाजिरजवाबी से पूरे स्टूडियो को ठहाकों से गूंजा देंगे।

वहीं दूसरी ओर दर्शकों के फेवरेट कलाकार कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने पुराने और मजेदार अंदाज में वापसी कर रहे हैं। बड़े कलाकारों को होस्ट करने के बाद मेकर्स का यह नया एपिसोड वीकेंड पर दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखने वाला है।