

Highlights
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
75 साल से ज्याद उम्र वालों को 11 रुपये में टिकट मिलेगा।
फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म का निर्देशन किया है।
Maatrubhumi 11 Rupees Ticket: बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान जब भी बड़े पर्दे पर लौटते हैं, तो उनके फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस बार उनका अंदाज थोड़ा जुदा है, क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के जरिए कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में कम ही देखने को मिलता है। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
हिंदी सिनेमा के भाईजान यानी सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चाों में रहते हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'सिकंदर' थी, जो मार्च 2025 में आई थी। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और बुरी तरह पिट गई थी।
उस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। अब लगभग डेढ़ साल के लंबे गैप के बाद सलमान बड़े पर्दे पर फिर से लौटने वाले है। उनकी यह नई फिल्म देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है और इसे लेकर फैंस के बीच काफी दीवानगी देखी जा रही है।
फिल्म 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने एक ऐसा ऐलान किया जिसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ऐलान की कि जो दर्शक 75 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं, वे सिनेमाघरों में सिर्फ 11 रुपये में इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
यह फैसला समाज के बुजुर्ग वर्ग को सम्मानित करने और उन्हें आसानी से सिनेमाघर तक खींचने के लिए एक बड़े तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। आमतौर पर बढ़ती टिकट के दामों के दौर में यह कदम बेहद सराहनीय माना जा रहा है। फिल्म 'मातृभूमि' इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
फिल्म 'मातृभूमि' महज एक कमर्शियल एंटरटेनर नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरी और सच्ची कहानी जुड़ी है। 'मातृभूमि' की असली कहानी साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर आधारित है।
फिल्म में सलमान खान ने कर्नल संतोष बाबू का दमदार रोल निभाया है, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस प्रोजेक्ट का डायरेक्शन अपूर्व लखिया ने किया है, जबकि सलमान खान खुद एक्टिंग के साथ-साथ इसके निर्माण की कमान भी संभाल रहे हैं।
फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अहम भूमिका में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। 50 साल की चित्रांगदा और 60 साल के सलमान की इस नई जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।