खेसारी लाल यादव की फिल्म 'श्री 420' छठ पूजा के मौके पर होगी रिलीज 
मनोरंजन

Chhath Puja पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज, खेसारी लाल यादव की फिल्म 'श्री 420' होगी रिलीज

Khesari Lal Yadav: खेसारी छठ के शुभ अवसर पर अपनी अपकमिंग फिल्म श्री 420 को रिलीज करेंगे। फिल्म में सामाजिक मुद्दों को आधुनिक अंदाज में पेश किया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Shri 420 To Be Release On Chhath Puja: भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव अपने प्रशंसकों के लिए छठ पूजा के पावन अवसर पर 'श्री 420' फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें वह और उनके साथी कलाकार नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सबके एक्सप्रेशन से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कॉमेडी फिल्म होगी।

श्री 420 छठ पूजा के मौके पर होगी रिलीज

खेसारी लाल यादव ने पोस्टर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "छठके शुभ अवसर पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा, और श्वेता महारा की नई फिल्म 'श्री 420' रिलीज होगी।" मैड मूवीज बैनर तले इस फिल्म को मधु शर्मा और समीर अफताब इसका निर्माण कर रहे हैं। वहीं, इसके निर्देशक प्रवीण कुमार गुदुरी हैं। सह-निर्माता अंशुमन सिंह हैं। फिल्म को संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। वहीं, लिरिक्स प्यारे लाल यादव और कृष्णा बेदर्दी ने दिए हैं और एडिटिंग गुर्जेंट सिंह ने की है।

जान बाड़ा बबुआ को दर्शकों ने किया पसंद 

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह नए गाने 'जान बाड़ा बबुआ' में नजर आए थे। गाने को खेसारी लाल यादव और आर्यन बाबू ने अपनी आवाज दी और कृष्णा बेबदर्दी ने इसे संगीतबद्ध किया था। वहीं, इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे। मई में उनकी फिल्म 'गॉडफादर'' रिलीज हुई थी। दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग डिलीवरी और स्टाइलिश अंदाज के साथ फिल्म प्रशंसकों को काफी पसंद आई थी।

फिल्म में सामाजिक मुद्दों पर है फोकस 

निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म में सामाजिक मुद्दों को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। कहानी प्राण ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चुनौतियों और एक आम इंसान के संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह के अलावा आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे।

EndFragment

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी