खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

खेसारी लाल का नया सैड सॉन्ग ‘तुहु रौअबु रानी’ बना सुपरहिट, दो दिन में ही पार किए 3 मिलियन व्यूज

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव का नया सैड सॉन्ग ‘तुहु रौअबु रानी’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने ने दो दिन के अंदर 3 मिलियन व्यूज पार कर लिए और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

स्नेहा मौर्या

Khesari Lal Yadav Tuhu Roabu Rani Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तुहु रौअबु रानी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोमवार को खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का एक क्लिप शेयर करते हुए फैंस का दिल से धन्यवाद किया। रिलीज होने के महज दो दिनों के भीतर ही यह सैड सॉन्ग 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है, जो खेसारी की लोकप्रियता को एक बार फिर साबित करता है।

खेसारी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “3 मिलियन के पार। ‘तूहु रौअबू रानी’ दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद।” उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और गाने के इमोशनल अंदाज़ की खूब तारीफ कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव के नए सॉन्ग ने मचाया धमाल

इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज को किशनकांत जी के लिखे हुए भावुक लिरिक्स ने और भी गहराई दी है। म्यूजिक डायरेक्शन आर्या शर्मा ने किया है, जबकि कंपोजिशन सनी पांडे का है। गाने के वीडियो को डायरेक्ट और कोरियोग्राफ लक्की विश्वकर्मा ने किया है, जिन्होंने इसे बेहद खूबसूरती से फिल्माया है।

गाने की कहानी एक दिल टूटने वाली लव स्टोरी पर आधारित है। वीडियो में दिखाया गया है कि खेसारी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाते हैं, लेकिन वहां पहुंचकर देखते हैं कि वह किसी और शख्स के साथ है। इस दृश्य के बाद उनका दिल टूट जाता है और गाना उसी दर्द और भावनाओं को बयां करता है। गाने में खेसारी के साथ मॉडल आर्या बंसल नजर आ रही हैं, जिनकी और खेसारी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर गाना कर रहा है ट्रेंड

खेसारी लाल यादव के गानों की लोकप्रियता यूं ही नहीं है वे हर बार एक नई कहानी और नया एहसास लेकर आते हैं। ‘तुहु रौअबु रानी’ भी दर्शकों की भावनाओं से सीधे जुड़ता है, इसलिए यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लगातार व्यूज बढ़ा रहा है।

वहीं, खेसारी आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जमानत’ भी जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला प्रमोशनल सॉन्ग ‘जियो-जियो रे खेसारी’ पहले ही आउट हो चुका है, जिसमें खेसारी का शक्तिशाली और दबंग अवतार देखने को मिला है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन