रक्षाबंधन पर खेसारी लाल यदा और अंकुश राजा के गीतों से सजा सोशल मीडिया 
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे से खेसारी लाल तक, रक्षा बंधन के भोजपुरी गीतों से सजा सोशल मीडिया

रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर भाई बहनों के भोजपुरी गीतों की भरमार देखने को मिल रही है। आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल तक के गीत दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Raksha Bandhan Bhojpuri Song: 9 अगस्त को देशभर में भाई बहनों के प्यार का पर्व रक्षा बंधन मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही इंटरनेट पर रक्षाबंधन के भोजपुरी गीतों की भरमार देखने को मिल रही है। आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव तक का गाना रिलीज हुआ है, तो वहीं अंकुश राजा का गाना 'आज रखी ह' भाई बहनों के दिल को छू रहा है। यूट्यूब हो इंस्टाग्राम या फिर फेसबुक हर जगह रक्षाबंधन के भोजपुरी गीतों की भरमार देखने को मिल रही है।

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सिंगर अंकुश और राजा एक ऐसी जोड़ी है जिन्होंने भोजपुरी गीतों को एक नई पहचान दी है। उनके गानों में रोमांटिक और दर्दभरे गाने भी होते हैं लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर अंकुश-राजा का नया गाना 'आज रखी ह' रिलीज हुआ है। गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इसे रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुआ बेहतरीन गाना बताया जा रहा है।

आम्रपाली दुबे का गाना

रक्षाबंधन से ठीक पहले आम्रपाली दुबे का भी एक गाना सुर्खियों में है। जिसमें वह निरहुआ रिक्शावाला के विधायक जी यानी सुशील सिंह के साथ नजर आ रही हैं। गाने में दोनों ही कलाकारों ने भाई बहन का रोल प्ले किया है और उनके बीच भाई बहन का बहुत प्यारा रिश्ता नजर आ रहा है। दरअसल यह गाना नया नहीं है, लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। यह निरहुआ चलल ससुराल 2 का गाना है, जिसे काफी पसंद किया गया था।

रक्षाबंधन पर खेसारी लाल यादव का गाना

रक्षाबंधन के मौके पर खेसारी लाल यादव ने बहिनी के प्यार नाम का गाना रिलीज किया है। गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और देखते ही देखते यह गाना वायरल भी हो गया। इसमें खेसारी लाल यादव की बहन उन्हें राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। वह अपने भाई से वचन लेती है कि जिंदगी भर भाई बहन का प्यार ऐसे ही बना रहे वह अपने भाई से कहती हैं कि अपने घर का दरवाजा मेरे लिए कभी बंद मत करना। खेसारी लाल यादव भी अपनी बहन को वीडियो में वचन देते हुए नजर आए हैं कि उनका प्यार बहन के लिए हमेशा इसी तरह बना रहेगा।

EndFragment

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई