-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Farhan Akhtar Praised Raashii Khanna As An Actress For His Film 120 Bahadur
120 बहादुर में कैसी है राशि खन्ना की एक्टिंग? फरहान अख्तर ने दिया जवाब
- Written By: अनिल सिंह
120 Bahadur पर बात करते हुए फरहान अख्तर ने Raashii Khanna के बारे में कहा, इस भूमिका के लिए राशि से बेहतर कोई नहीं हो सकती थी। फरहान ने राशि खन्ना की जमकर तारीफ की है।

120 बहादुर के लिए राशि खन्ना को फरहान अख्तर ने बताया एकदम परफेक्ट
Farhan Akhtar Praised Raashii Khanna: 120 बहादुर फिल्म का टीजर जारी हो गया है फरहान अख्तर ने राशि खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा, रास्ते उन लोगों को ढूंढ़ लेते हैं जो उन्हें निभाने के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं। फरहान अख्तर ने बताया क्यों ‘120 बहादुर’ के लिए राशि खन्ना ही थीं बिल्कुल सही चुनाव थी।
‘120 बहादुर’ का टीजर लॉन्च केवल एक प्रमोशनल इवेंट नहीं था, बल्कि यह आपसी सम्मान, कलात्मक तालमेल और साझा उद्देश्य का एक सशक्त उत्सव बन गया। इस कार्यक्रम में पैन-इंडिया स्टार राशी खन्ना और फरहान अख्तर ने दर्शकों को अपने ऑफ-स्क्रीन रिश्ते की एक झलक दिखाई, जो आपसी सम्मान और सच्ची केमिस्ट्री पर आधारित था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
ये भी पढ़ें- स्वरा भास्कर ने घर में ही रखा है ट्रोल, पति पत्नी और पंगा में हुआ बड़ा खुलासा
असली जादू अभी बाकि है
टीजर में जहां रेजांग-ला के युद्ध की एक गंभीर और भावनात्मक कहानी दिखाई गई, वहीं मंच पर एनर्जी ताज़गी भरी, फिर भी बेहद सम्मानजनक रही। फिल्म में राशि के किरदार पर बात करते हुए फरहान अख्तर ने उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। फरहान ने कहा, राशि आपके साथ काम करना एक बेहद शानदार अनुभव रहा। वह कहती हैं कि यह कहानी खुद उनके पास आई, लेकिन मुझे लगता है कि शायद इसका उल्टा हुआ है। मेरा मानना है कि रास्ते खुद उन लोगों को ढूंढते हैं जो उन्हें निभाने के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं। और इस भूमिका के लिए राशि को लेना, इससे बेहतर निर्णय हम कर ही नहीं सकते थे। वह फिल्म में बेहद शानदार हैं। आपने जो अभी देखा है, वह तो सिर्फ़ एक टीजर है, असली जादू अभी बाकी है।
राशि खन्ना ने कहा, मेरे माता-पिता ने हमेशा सिखाया है कि किसी इंसान को समझना हो, तो यह देखो कि वह अपने आसपास के लोगों से कैसा व्यवहार करता है। और फरहान हर किसी को बराबरी का सम्मान देते हैं। चाहे वह कोई भी हो। यह एक ऐसी खूबी है जो मैंने बहुत कम लोगों में देखी है। इसलिए मैं उन्हें एक इंसान के तौर पर और भी ज़्यादा पसंद करती हूं।
120 बहादुर एक फिल्म नहीं ये जज्बातों की कहानी है
‘120 बहादुर’ जैसी फिल्म, जो गहरे भावनात्मक स्तर और जटिल पात्रों पर आधारित है, उसमें ऑफ-स्क्रीन तालमेल ऑन-स्क्रीन प्रभाव को और भी गहरा बना देता है। और जहां एक ओर पूरी नजर फिल्म की कहानी और इसके भव्य पैमाने पर है, वहीं अब इसके मुख्य कलाकारों के बीच की यह सधी हुई, पर सच्ची केमिस्ट्री दर्शकों की उत्सुकता को एक और स्तर पर ले जा रही है।
Farhan akhtar praised raashii khanna as an actress for his film 120 bahadur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














