खेसरी लाल यादव भक्ति सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘खुश रख माई’ हुआ रिलीज, भक्ति में डूबे नजर आए ट्रेंडिंग स्टार

Khesari Lal Yadav Song: 22 सितंबर से नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके के लिए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपना नया भक्ति सॉन्ग ‘खुश रख माई’ रिलीज कर दिया गया है।

स्नेहा मौर्या

Khesari Lal Yadav Bhakti Song 2025: देशभर में नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से धूमधाम से शुरू होने जा रहा है। मां दुर्गा की भक्ति में पूरा देश रंगने वाला है और हर गली-मोहल्ले में देवी गीतों की गूंज सुनाई देगी। भोजपुरी सिनेमा भी इस मौके को और खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। नवरात्रि से पहले ही कई भक्ति गीत रिलीज हो चुके हैं और इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत ‘खुश रख माई’ रिलीज कर दिया गया है।

टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस गाने का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि "भक्ति और विश्वास से सजा ये गीत, खुश रख माई… अब सुनिए पूरे दिल से और प्यार बनाए रखिए।" इस भक्ति गीत में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों को मां दुर्गा की भक्ति में डूबकर झूमते और वंदना करते हुए देखा जा सकता है।

खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज

हालांकि, गाने को खेसारी लाल यादव और कविता यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल और कंपोजिशन अभिषेक भोजपुरिया ने तैयार किए हैं। संगीतकार मोनू सिन्हा ने इसे खास धुन दी है और म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी कुलदीप विशाखा ने निभाई है।

गाने की थीम खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक सुहागिन महिला मां दुर्गा से प्रार्थना करती है कि उनका ससुराल और मायका हमेशा खुशहाल और आबाद रहे। यही वजह है कि यह गीत हर महिला के दिल को छू जाएगा।

दर्शकों से मिला बेहतरीन रिस्पॉन्स

वहीं रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने ने दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स पाना शुरू कर दिया है और नवरात्रि के दौरान यह निश्चित रूप से प्लेलिस्ट की शान बनने वाला है। बता दें, इससे पहले खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘माई महारानी आ गईली’ रिलीज हुआ था और उस गाने में खेसारी के साथ अभिनेत्री निशा पांडे नजर आई थीं। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे और संगीत रजनी राजा ने दिया था। उस वीडियो को भी पवन पाल ने डायरेक्ट किया था।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?