खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

खून-पसीने की कमाई से...खेसारी लाल यादव के बंगले पर चला बुलडोजर! छलका एक्टर का दर्द

Khesari Lal Yadav News: बिहार चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव को बड़ा झटका लगा है। मुंबई वाले बंगले पर BMC का अतिक्रमण नोटिस जारी किया है। ऐसे में अब उन्होंने इसपर मीडिया से खुलकर बात की है।

स्नेहा मौर्या

Khesari Lal Yadav Bungalow Demolition: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आरजेडी उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने जहां लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की, वहीं उनके खुद के घर पर मुसीबत के बादल मंडराने लगे हैं। मुंबई नगर निगम (BMC) ने खेसारी के मीरा रोड स्थित बंगले पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस भेजा है। चुनाव प्रचार और वोटिंग के बीच आया यह नोटिस खेसारी के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, खेसारी का आलीशान बंगला करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बना है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि यहां पहले कुणाल खेमू और ‘बजरंगी भाईजान’ फेम हर्षाली मल्होत्रा जैसे सितारे भी रह चुके हैं। लेकिन अब BMC ने इसे ‘अनधिकृत निर्माण’ करार देते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

'खून-पसीने से बनाया है बंगला'

जब मीडिया ने इस मामले पर खेसारी से बात की, तो वे बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “मैंने इस घर को अपने खून-पसीने की कमाई से बनाया है। दिन-रात मेहनत की, आज अगर इसे गिराने की बात हो रही है तो शायद ये भगवान की मर्जी है। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मेहनत से बनाया हर सपना अनमोल होता है।”

खेसारी ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कल क्या होगा। मैं अभी बिहार की जनता के बीच हूं, बेहतर रोजगार और शिक्षा के लिए लड़ रहा हूं। अगर जनता को हमसे उम्मीद है, तो मैं अपना सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार हूं।”

उन्होंने साफ कहा कि उनका मकसद राजनीति में आकर लोगों की आवाज उठाना है, न कि किसी को दोष देना। वहीं, BMC अधिकारियों का कहना है कि बंगले में किए गए निर्माण कुछ नियामक नियमों के खिलाफ हैं, जिस कारण यह नोटिस भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर फैंस मिला सपोर्ट

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर खेसारी के फैंस ने उनके समर्थन में पोस्ट करना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने लिखा कि “मेहनती इंसान का सपना तोड़ा जा रहा है।” वहीं, कुछ फैंस ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उन्हें समय देगा ताकि वे इस मसले को सुलझा सकें। इन सबके बीच आपको बता दें,छपरा विधनासभा की सीट पर शाम 5 बजे तक 56.90 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA