बिहार चुनाव: अश्लील गानों के आरोपों पर खेसारी लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'गाना गलत था पर विकास से उसका लेना-देना नहीं' 
मनोरंजन

'गानों से नहीं होता देश का विकास', अश्लील गीतों के आरोप पर खेसारी लाल यादव का पलटवार

बिहार चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने अश्लील गानों के आरोपों पर जवाब दिया। सम्राट चौधरी के 'नाचने वाला' टैग पर बोले- 'गाना गलत था, पर विकास के मुद्दों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।'

अनिल सिंह

StartFragment

Khesari Lal Yadav On Obscene Song: बिहार चुनाव के मैदान में इस बार भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव उतर गए हैं। अभिनेता को आरजेडी (RJD) की तरफ से चुनावी उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे उनके फैंस उत्साहित हैं, लेकिन विरोधी उन्हे उनके पुराने अश्लील गानों को लेकर लगातार निशाने पर ले रहे हैं।

बीते दिनो बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव को 'नाचने वाला' कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद अब अभिनेता ने सामने आकर इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

खेसारी लाल यादव ने दिया करारा जवाब

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'नाचने वाला' वाले टैग का जवाब देते हुए आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने खुद पर लगे इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने माना कि उनके कुछ गाने भले ही गलत थे, लेकिन उन गानों का चुनाव के मुद्दे यानी विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

चुनाव का मुद्दा विकास है, न कि उनके पुराने गाने

अभिनेता ने अपने बयान में कहा, "मेरे कुछ गाने भले ही गलत थे, लेकिन उनसे शिक्षा प्रणाली और अस्पताल के बुनियादी ढाँचे को नुकसान नहीं पहुँचा। इन गानों का जलभराव या सार्वजनिक समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।" खेसारी का स्पष्ट मानना है कि चुनाव का मुद्दा विकास है, न कि उनके पुराने गाने। अपने इस बयान से उन्होंने विरोधियो पर निशाना साधने की कोशिश की है, यह जताते हुए कि उनके गाने जनसमस्याओं से नहीं जुड़े हुए हैं।

राजनीति में आना प्लानिंग नहीं थी

भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में से एक होने के कारण खेसारी लाल यादव को प्रचार में खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ही किया है। उनका कहना है कि उनकी पॉपुलैरिटी के कारण प्रचार में ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है, जिसकी वजह से वह घर-घर जाकर लोगो से ठीक से जुड़ नहीं पा रहे हैं।

खेसारी ने बताया कि उनका राजनीति में आने की कोई प्लानिंग नहीं थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे छपरा के विकास के लिए लड़ रहे हैं और इसकी माग के लिए वे कहीं भी विरोध करने को तैयार हैं।

EndFragment

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता