हरियरकी ओढ़निया सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव-आम्रपाली दुबे का ‘हरियरकी ओढ़निया’ बना सुपरहिट, 100 मिलियन व्यूज के पार

Amrapali Dubey Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ 100 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, जिस पर आम्रपाली ने खुशी जताई।

स्नेहा मौर्या

Hariyarki Odhaniya Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी सुपरहिट जोड़ियों का जिक्र होता है, तो खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि इनके गाने और फिल्में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अब इसी कड़ी में इन दोनों का लोकप्रिय गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है।

रोमांटिक अंदाज से भरपूर यह गाना हाल ही में 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है। इस रिकॉर्ड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी म्यूजिक को लेकर फैंस की दीवानगी किस स्तर पर है। गाने की इस कामयाबी पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी खुशी जाहिर की है।

हरियरकी ओढ़निया सॉन्ग ने मचाया धमाल

आम्रपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ‘हरियरकी ओढ़निया’ का पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ के इस गाने को 100 मिलियन व्यूज मिलने पर वह सभी दर्शकों का धन्यवाद करती हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से पूरा गाना SRK म्यूजिक चैनल पर देखने की अपील भी की।

‘हरियरकी ओढ़निया’ गाना साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का हिस्सा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी थी। इसके बोल विजय चौहान ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया था। रोमांस और लोक रंग से सजे इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी।

फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया था और इसका निर्माण रोशन सिंह ने किया था। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के अलावा रक्षा गुप्ता और विनोद मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

आम्रपाली दुबे के हालिया रिलीज सॉन्ग को मिले इतने व्यूज

आम्रपाली दुबे की लोकप्रियता भोजपुरी इंडस्ट्री में लगातार बढ़ती जा रही है। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं और दर्शक उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से की थी और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों और गानों से अपनी खास पहचान बना ली। ‘हरियरकी ओढ़निया’ का 100 मिलियन व्यूज पार करना इस बात का सबूत है कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी आज भी भोजपुरी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान