‘सलार’ के को-डायरेक्टर के बेटे का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘सलार’ के को-डायरेक्टर कीर्तन पर टूटा दुखों का पहाड़, 4 साल के बेटे की लिफ्ट में फंसने से मौत

Kirtan Nadagouda Son Death: 'केजीएफ' और ‘सलार’ के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के 4 साल के बेटे सोनारश का लिफ्ट में फंसने से निधन हो गया। इसपर पवन कल्याण ने शोक जताया है।

स्नेहा मौर्या

Salaar Assistant Director Son Died: साउथ इंडियन सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। KGF और ‘सलार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के को-डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके महज 4 साल के बेटे सोनारश नादगौड़ा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा लिफ्ट में फंसने के कारण हुआ, जिसके बाद बच्चे की जान नहीं बच सकी। इस दिल दहला देने वाली घटना ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस दुखद समाचार पर आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। पवन कल्याण ने अपने पोस्ट में लिखा कि कीर्तन नादगौड़ा के बेटे का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक और दिल को कचोटने वाला है। उन्होंने कहा कि तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में डायरेक्शन की शुरुआत कर रहे कीर्तन और उनके परिवार के लिए यह समय अत्यंत कठिन है।

पवन कल्याण ने को-डायरेक्टर के बेटे के निधन पर जताया शोक

पवन कल्याण ने अपने संदेश में यह भी पुष्टि की कि सोनारश की मौत लिफ्ट में फंसने के बाद हुई। उन्होंने लिखा कि चार से साढ़े चार साल के मासूम बच्चे के इस तरह चले जाने की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कीर्तन नादगौड़ा और उनकी पत्नी समृद्धि पटेल के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना की कि वे इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस घटना के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शोक में डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मासूम बच्चे की आत्मा की शांति और परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

कीर्तन नादगौड़ा का करियर

अगर कीर्तन नादगौड़ा के करियर की बात करें, तो वह साउथ सिनेमा के उभरते हुए फिल्ममेकर माने जाते हैं। उन्होंने प्रशांत नील के साथ मिलकर KGF चैप्टर 1 और चैप्टर 2 में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसके अलावा, वह ‘सलार’ जैसी बड़ी फिल्म से भी जुड़े रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रशांत नील की एक हॉरर फिल्म के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू करने की घोषणा भी की थी, जिसे लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा थी। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ कीर्तन नादगौड़ा के परिवार को, बल्कि पूरे साउथ सिनेमा जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। इस मुश्किल घड़ी में सभी की संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा