कीर्ति सुरेश शादी के 15 दिन बाद हुईं प्रेग्रेंट 
मनोरंजन

कीर्ति सुरेश शादी के 15 दिन बाद हुईं प्रेग्रेंट ! बेबी बंप की फोटोज देख फैंस हुए हैरान

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। कीर्ति सुरेश अपनी फिल्म के रिलीज से कुछ दिन पहले ही शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी कर ली है।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। कीर्ति सुरेश अपनी फिल्म के रिलीज से कुछ दिन पहले ही शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी कर ली है। दोनों के शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच कीर्ति सुरेश की प्रेग्रेंट की फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दे रहा है।

कीर्ति सुरेश की बेबी बंप का फोटोज देख फैंस हैरान हो गए हैं कि कपल के शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और एक्ट्रेस की प्रेग्रेनेंसी की न्यूज सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस का अलग-अलग ड्रेस में बेबी बंप दिखा रही हैं। इन फोटोज को देख फैंस काफी हैरान है। हालांकि टेंशन की बात नहीं हैं क्योंकि कीर्ति सुरेश की बेबी बंप फोटोज पूरी तरीके से फेक है।

कीर्ति सुरेश की बेबी बंप का फोटोज को AI जनरेटर की मदद से बनाया है। हालांकि ऐसा कई सरे सेलेब्स के साथ पहले हो चुका है। बता दें कि एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। 15 साल से एंटनी थाटिल कीर्ति सुरेश को डेट कर रहे हैं। जब कीर्ति हाई स्कूल में पढ़ा करती थी तब इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था। कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से 12 दिसंबर को गोवा में शादी की थी।

एंटनी थाटिल दुबई के जाने वाले बिजनेसमैन हैं। जो मूल रूप से कोच्चि के रहने वाले हैं। एंटनी थाटिल चेन्नई में स्थित दो कंपनियों के मालिक हैं। जिनका नाम कैपलाथ हबीब फारूक और एस्परोस विंडो सॉल्यूशंस है। एंटनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर मौजूद है, लेकिन एक्टिव नहीं रहते। उनका अकाउंट भी प्राइवेट है। सोशल मीडिया पर उनको कीर्ति सुरेश, कल्याणी प्रियदर्शन, मालविका मोहनन, अनिरुद्ध रविचंद्र चंद्र जैसे लोग फॉलो करते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें