कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल के साथ पक्का किया अपना रिश्ता 
मनोरंजन

कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल के साथ पक्का किया अपना रिश्ता, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच कीर्ति सुरेश ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ अपना रिश्ता पक्का कर लिया है। कीर्ति ने एंटनी संग अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।

सोनाली झा

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच कीर्ति सुरेश ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ अपना रिश्ता पक्का कर लिया है। कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिलसंग अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। अब सोशल मीडिया पर कीर्ति सुरेश के फैंस के बीच यह खुशखबरी खूब बांटी जा रही है।

कीर्ति सुरेश ने 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल संग एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो में कपल दीवाली सेलिब्रेट करता दिख रहा है। इसमें एंटनी के हाथ में एक फुलझड़ी हैं, जिसका धुंआ आसमान में जा रहा है। फोटो में कीर्ति सुरेश ने एंटनी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। कीर्ति इस फोटो में रेड कलर की फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी है। फोटो के कैप्शन में लिखा है कि 15 साल ओट गिनती अभी भी जारी है, यह हमेशा से रहेगा।

कब होगी एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश की शादी

कीर्ति सुरेश पछले 15 साल से एंटनी थाटिल को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल से दिसंबर में शादी करने जा रही हैं। कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी गोवा में होने वाली है। दोनों की शादी की डेट फिक्स हो गई है। एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश बचपन से एक दूसरे को प्यार करते हैं। इन दोनों की लव स्टोरी बिल्कुल फिल्म की कहानी की तरह है।

कीर्ति और एंटनी की पहली मुलाकात

एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। 15 साल से एंटनी थाटिल कीर्ति सुरेश को डेट कर रहे हैं। जब कीर्ति हाई स्कूल में पढ़ा करती थी तब इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था। 11 और 12 दिसंबर को यह गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एंटनी अपने होमटाउन में रिसॉर्ट्स की चेन के मालिक हैं। कीर्ति के होमटाउन चेन्नई में उनके कुछ बिजनेस रजिस्टर्ड हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा