- Hindi News »
- Entertainment »
- Bappi Lahiri Started The Trend Of Disco Songs Career With The Film Dadu
बप्पी लाहिरी ने शुरू किया था डिस्को गीत का चलन, फिल्म ‘दादू’ से की थी करियर की शुरुआत
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी का 27 नवंबर यानी आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। बप्पी लाहिड़ी का जन्म 27 नवंबर 1952 को जलपैगुड़ी के पश्चिम बंगाल में हुआ था। बप्पी दा ने हिंदी फिल्मों में डिस्को गीतों का दौर शुरू किया था।
- Written By: सोनाली झा

बप्पी लाहिरी (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी का 27 नवंबर यानी आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। बप्पी लाहिड़ी का जन्म 27 नवंबर 1952 को जलपैगुड़ी के पश्चिम बंगाल में हुआ था। बप्पी दा ने हिंदी फिल्मों में डिस्को गीतों का दौर शुरू किया था। अपने गले से लटकती सोने की चेन और काले शीशे वाले चश्मे को लेकर भी बॉलीवुड की भीड़ में बप्पी दा की एक अलग पहचान थी। बॉलीवुड के गीतों में 1980 और 1990 के दशक में उनकी धुन का जलवा देखने को मिला था।
बप्पी दा ने ‘कोई यहां नाचे-नाचे’, ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ और ‘जिम्मी-जिम्मी’ जैसे हिट गीतों के संगीत दिए थे। उन्होंने ‘यार बिना चैन कहां रहे’, ‘तम्मा-तम्मा’, ‘कलियों का चमन’, दे-दे प्यार दे’ और ‘जवानी जानेमन’ जैसे गीतों के भी संगीत दिये थे। संगीत के क्षेत्र में उनका पांच दशक लंबा करियर रहा। वह उन कुछ संगीतकारों में थे, जिनके गीतों की बॉलीवुड में सबसे ज्यादा ‘रीमिक्स’ बनाई गई। इसका एक उदाहरण अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-पार्ट 1’ है। यदि मिथुन चक्रवर्ती 1980 के दशक में छाए हुए थे, तो पहले पर्दे पर उनके थिरकते कदमों के पीछे बप्पी लाहिरी का संगीत था।
ये भी पढ़ें- श्रीलीला को मिली पुष्पा 2 की ‘किसिक’ गाने से नई पहचान
सम्बंधित ख़बरें
रहाता में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में, कथित अवैध गर्भपात नेटवर्क की चर्चा तेज़
राजनीति का डिजास्टर है राहुल व विजय की फोटो, शाइना एनसी ने कांग्रेस के स्टंट को अवसरवादी राजनीति बताया
5 से 15% ब्याज और एटीएम पर कब्जा! सुनील अरोरा के काले कारोबार का खुलासा; आदिवासियों की जमीनें थी निशाने पर!
UP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेन्द्र चौधरी समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
दोनों ने ‘डिस्को डांसर’, ‘प्रेम प्रतिज्ञा’, ‘वारदात’, ‘सुरक्षा’, ‘कमांडो’, ‘गुरु’ और ‘कसम पैदा करने वाले की’ में साथ काम किया था। बॉलीवुड में ‘डिस्को’ का दौर शुरू करने वाले बप्पी लाहिरी राजनीति में भी उतरे। वह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी और दो संतान हैं। उनकी बेटी रीमा गायिका हैं। जबकि बेटा बप्पा संगीतकार हैं। लाहिड़ी पश्चिम बंगाल में श्रीरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर चुनावी राजनीति में उतरे थे, लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी से हार गए थे। बप्पी लाहिरी का जन्म बंगाल के जलपाईगुड़ी में संगीतकारों के एक परिवार में हुआ था।
संगीत के प्रति बचपन से ही उनका लगाव दिखने लगा था। उन्होंने महज तीन साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उनके पिता परेश और मां बनसारी लाहिड़ी संगीतकार और गायक-गायिका थे। उनके लिए ‘पग घुंघरू बांध’ और ‘चलते-चलते’ जैसे गीत गाने वाले किशोर कुमार उनके मामा थे। ‘डिस्को किंग’ बप्पी लाहिरी ने 2000 के बाद भी बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 2011 में मिलन लुथरिया की ‘द डर्टी पिक्चर’ में संगीत दिया। लुथारिया ने कहा कि उनका व्यक्तित्व भी किसी पॉप सम्राट जैसा था। उन्होंने कहा, ‘वह एकमात्र ऐसे संगीतकार थे।
Bappi lahiri started the trend of disco songs career with the film dadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रहाता में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में, कथित अवैध गर्भपात नेटवर्क की चर्चा तेज़
May 10, 2026 | 03:58 PMराजनीति का डिजास्टर है राहुल व विजय की फोटो, शाइना एनसी ने कांग्रेस के स्टंट को अवसरवादी राजनीति बताया
May 10, 2026 | 03:58 PM5 से 15% ब्याज और एटीएम पर कब्जा! सुनील अरोरा के काले कारोबार का खुलासा; आदिवासियों की जमीनें थी निशाने पर!
May 10, 2026 | 03:58 PMUP में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेन्द्र चौधरी समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
May 10, 2026 | 03:37 PMभारत का ‘वॉटरमेलन कॅपिटल’ बना महाराष्ट्र का ‘ये’ शहर, गर्मियों में यहां हर जगह दिखते है सिर्फ़ तरबूज़ ही तरबूज
May 10, 2026 | 03:34 PMT20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
May 10, 2026 | 03:32 PMMother’s Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो
May 10, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM










