कीर्ति सुरेश  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कीर्ति सुरेश ने खोला बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री का राज, बताया दोनों जगह काम करने के तरीके में कितना है अंतर

Keerthy Suresh Upcoming Movie Akka: कीर्ति सुरेश ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों में अंतर बताया। कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्री-प्रोडक्शन पर ध्यान दिया जाता है।

यति सिंह

Highlights

  • कीर्ति सुरेश ने बॉलीवुड में काम करने का अनुभव शेयर किया।

  • हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रिप्ट रीडिंग और प्री-प्रोडक्शन पर होता है काफी ध्यान।

  • फिल्म 'अक्का' में कीर्ति सुरेश भवानी के रोल में नजर आएंगी।

  • फिल्म 'अक्का' में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

Keerthy Suresh Bollywood Experience: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अब हिंदी सिनेमा में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'अक्का' को लेकर चर्चा में हैं।

फिल्म अक्का के प्रमोशन के दौरान कीर्ति सुरेश ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने के अपने अनुभव शेयर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों में काफी अंतर है।

बॉलीवुड में किसी प्रोजेक्ट से पहले होती है खास तैयारी

कीर्ति सुरेश ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी शूटिंग को शुरू करने से पहले प्री-प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। यहां स्क्रिप्ट को पढ़ने और कलाकारों की तैयारी के लिए काफी समय दिया जाता है।

कलाकारों को ट्रेनिंग मिलती है और उन्हें अपने सह-कलाकार के साथ बातचीत करने और एक-दूसरे को जानने का मौका भी मिलता है। कीर्ति सुरेश के अनुसार बॉलीवुड में इस तरह की तैयारी से कलाकारों को अपने रोल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग के दिन मिलते हैं कलाकार

कीर्ति सुरेश ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके के बारे में भी दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा कि वहां अक्सर स्टार्स की मुलाकात शूटिंग के दिन ही होती है। कई बार को-स्टार्स पहली बार सेट पर एक-दूसरे से मिलते हैं।

खास तरह के रोल के लिए दक्षिण में भी अच्छी तैयारी की जाती है। कीर्ति ने कहा कि उन्हें दोनों इंडस्ट्री के काम करने के तरीके पसंद हैं और दोनों का एक्सपीरियंस अलग है।

'अक्का' में भवानी के रोल में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्म 'अक्का' का डायरेक्शन धर्मराज शेट्टी ने किया है। यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म अक्का में कीर्ति के साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी अहम रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे।

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update