Netflix पर लॉन्च हुआ अक्का का धमाकेदार ट्रेलर, राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश दिखाएगी जबरदस्त एक्टिंग का दम

Akka Trailer: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज अक्का का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें कीर्ति सुरेश भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के किरदार में नजर आएंगी। यह पीरियड क्राइम-थ्रिलर 30 अक्टूबर 2026 को स्ट्रीम होगी।
Akka Trailer Launch on Netflix
अक्का ट्रेलर लॉन्च (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akka Trailer Launch on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नई वेब सीरीज अक्का का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। हाल ही में लॉन्च इस ट्रेलर के सामने आते ही इसे ऑडियंस का जबरदस्त प्रतिसाद देखने के लिए मिल रहा है।

अक्का वेब सीरीज में राधिका आप्टे लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते हुए नजर आ रही है। राधिका के अलावा इस वेब सीरीज में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा कीर्ति सुरेश की भी झलक देखने के लिए मिली है। इसके अलावा इस वेब सीरीज में तन्वी आज़मी और महेश मांजरेकर जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इस ट्रेलर में सत्ता, रहस्य और टकराव की झलक देखने को मिलती है। सीरीज में तन्वी आजमी और महेश मांजरेकर जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कीर्ति सुरेश का ओटीटी डेब्यू

नेटफ्लिक्स की इस नई वेब सीरीज अक्का में नेशनल अवार्ड विनर कीर्ति सुरेश इस सीरीज से अपना हिंदी पैन-इंडिया ओटीटी डेब्यू करने जा रही है, जहां वो भवानी नाम की एक खतरनाक मातृसत्तात्मक शासक का किरदार निभा रही हैं। वहीं दूसरी ओर, राधिका आप्टे इस वेब सीरीज में रूद्रा नाम की एक खूंखार और रहस्यमयी बागी के रूप में उनके साम्राज्य को चुनौती देती नजर आएंगी।

Akka Trailer Launch on Netflix
Rise And Fall 2 में हुई भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री, टीआरपी के मामले में बिग बॉस को पछाड़ा

क्या है इस वेब सीरीज की कहानी?

यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह एक पीरियड क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस वेब सीरीज की कहानी दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर पेरनूरु पर आधारित है, जहां मातृसत्तात्मक समाज है और महिलाओं यानी बहनों का शासन चलता है। इस फिल्म का डायरेक्शन धर्मराज शेट्टी ने किया है।

धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अपराध, सत्ता संघर्ष और रहस्य का मेल देखने को मिलेगा। भवानी और रुद्रा के बीच टकराव कहानी को किस दिशा में ले जाएगा, यह दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

कब होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश फीचर ये वेब सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को स्ट्रीम होने वाली हैं। इस वेब सीरीज को आप डायरेक्टली नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज किया जा चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com