जया बच्चन और फोन पासवर्ड पर कार्तिक आर्यन ने पूछा सवाल 
मनोरंजन

जया बच्चन और फोन पासवर्ड पर कार्तिक आर्यन ने पूछा सवाल, बिग बी बोले- पागल हो क्या?

Kartik Aaryan Question Amitabh Bachchan: कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड में कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन से पर्सनल सवाल पूछ लिया। बिग बी का मजेदार जवाब सुनकर स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा।

सोनाली झा

KBC Kartik Aaryan Episode: टीवी का लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर अपने आने वाले एपिसोड को लेकर चर्चा में है। इस बार शो के हॉट सीट पर बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के सिलसिले में शो में पहुंचे, जहां ज्ञान के साथ-साथ मस्ती और हंसी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिला।

शो के प्रोमो में कार्तिक आर्यन बेहद बेबाक अंदाज में अमिताभ बच्चन से पर्सनल सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने बिग बी से उनके और जया बच्चन के रिश्ते को लेकर मज़ाकिया लहजे में सवाल किया कि क्या वह जया जी से छुप-छुपकर कुछ खाते हैं। इस सवाल पर अमिताभ बच्चन पहले तो चुप हो जाते हैं और मुस्कुराते हुए बात टालने की कोशिश करते हैं।

कार्तिक आर्यन ने पूछा बिग बी से पर्सनल सवाल

कार्तिक इसके बाद अगला सवाल करते हुए कहा कि सर, क्या जया जी को आपके फोन का पासवर्ड पता है? इस पर अमिताभ बच्चन तुरंत जवाब देते हैं कि पागल हो क्या? हम बता देंगे क्या उनको? बिग बी का यह जवाब सुनकर स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठता है। सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं, बल्कि शो में एंटरटेनमेंट का फुल डोज भी देखने को मिला।

जुम्मा चुम्मा दे दे पर सेलेब्स ने किया डांस

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और अमिताभ बच्चन ने साथ मिलकर सुपरहिट गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ पर डांस किया, जिसे देखकर दर्शक भी झूम उठे। वहीं अनन्या और कार्तिक ने बिग बी को ‘कोरियन हार्ट’ का ट्रेंड भी सिखाया। इतना ही नहीं, अनन्या पांडे ने अमिताभ बच्चन को जेनरेशन Z की भाषा और एक्सप्रेशन्स से भी रूबरू कराया, जिस पर बिग बी के मज़ेदार रिएक्शंस देखने लायक थे।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म

काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन समीर संजय विद्वांस ने किया है और इसे खुद कार्तिक आर्यन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 24 मिनट बताया जा रहा है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म और ‘नागजिला’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। कुल मिलाकर, कौन बनेगा करोड़पति का यह एपिसोड ज्ञान के साथ हंसी, मस्ती और स्टार पावर से भरपूर रहने वाला है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस