कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान 
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, पति विक्की कौशल संग फ्लॉन्ट की बेबी बंप

Katrina Kaif ने पति विक्की कौशल संग अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में कैटरीना व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, वहीं विक्की उनका पेट थामे दिखे।

सोनाली झा

Katrina Kaif flaunts baby bump with Vicky Kaushal: बॉलीवुड की दुनिया से बड़ी खुशखबरी आई है। मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। लंबे समय से कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग चुका है। कैटरीना ने खुद सोशल मीडिया पर पति विक्की के साथ तस्वीर साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसके बाद से यह खबर हर तरफ छा गई है।

कैटरीना ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह व्हाइट स्लीवलेस ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। वहीं, विक्की कौशल अपने होने वाले बच्चे को लेकर उतने ही एक्साइटेड नजर आए। तस्वीर में विक्की प्यार से कैटरीना का बेबी बंप थामे दिखाई दिए। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

कैटरीना कैफ ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू होने वाला है। दिल आभार और खुशी से भरा है। इस इमोशनल कैप्शन के बाद फैंस और सेलेब्स ने कपल पर खूब प्यार बरसाया। कैटरीना और विक्की की इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आए। फिल्ममेकर रिया कपूर ने कपल को बधाई देते हुए लिखा कि आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। वहीं, कई बड़े सितारों और दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को सेलिब्रेट किया। फैंस ने कमेंट बॉक्स में ‘क्यूटेस्ट कपल’, ‘ड्रीम पैरेंट्स’ जैसे संदेश लिखे और अपनी खुशी जाहिर की।

शादी और प्यार का खूबसूरत सफर

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है। दोनों ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी बेहद प्राइवेट लेकिन ग्रैंड लेवल पर हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शादी के बाद से ही फैंस इस कपल के रोमांटिक बॉन्ड को खूब पसंद करते रहे हैं।

वर्क फ्रंट पर दोनों सितारे

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार फिल्म 'छावा' में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड तोड़े। अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे। वहीं, कैटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी