कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Govinda-Sunita Ahuja विवाद के बीच भड़की कश्मीरा, बोली-प्यार से उठ गया भरोसा

Kashmera Shah Post: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर चल रही चर्चाओं के बीच कश्मीरा शाह की पोस्ट वायरल हो रही है। उन्होंने सच्चे प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

अपूर्वा नायक

Kashmera Shah Post Govinda Sunita Ahuja Marriage: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा की जिंदगी में पिछले कई दिनों से उथल-पुथल मची हुई है। जिसके पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि उनकी अपनी बीवी सुनीता आहूजा ही है।

गोविंदा के कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट होने के बाद से ही सुनीता आहूजा ने खुलकर गोविंदा के अफेयर को लेकर बात करना शुरू कर दिया है। पहले भी कई बार सुनीता आहूजा सार्वजनिक तौर पर गोविंदा पर धोखेबाजी का आरोप लगा चुकी है। सुनीता के गोविंदा को शुगर डैडी बोलने के बाद गोविंदा ने भी सुनीता को हद में रहने की चेतावनी दी थी।

कश्मीरा शाह की पोस्ट

हाल ही में गोविंदा की भांजी बहू और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे लोग गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद से जोड़कर देख रहे है। कश्मीरा ने एक फोटो के कैप्शन में लिखा कि तो क्या सच्चा प्यार ऐसा ही होता है? क्या ऐसा होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि वह इसके लिए पैसे देगा और अपने इंसान को खास महसूस कराएगा? ऐसा प्यार कहाँ है और यह इंसान कौन है? शादियाँ टूट रही हैं और लोग धोखा दे रहे हैं, इससे मैं बहुत निराश हूँ। मुझे लगता है कि मुझे असलियत जानने की ज़रूरत है।

कश्मीरा शाह की इस पोस्ट को गोविंदा और सुनीता आहूजा को करारा जवाब बताया जा रहा है। हालांकि कश्मीरा की इस पोस्ट में ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी कश्मीरा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनीता को किया सपोर्ट

आपको बता दें कि सुनीता आहूजा और कृष्णा-कश्मीरा के बीच भी कई सालों से विवाद चल रहा था। ये विवाद 10 सालों के बाद कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ में खत्म हुआ। इस शो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की अपनी मामी सुनीता के साथ काफी इमोशनल बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी। इस शो के दौरान ही कृष्णा और कश्मीरा ने साफ कर दिया था कि वे अपनी मामी के सपोर्ट में हमेशा खड़े रहेंगे और कभी उनके साथ नमकहरामी नहीं करेंगे।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां