गोविंदा-कोमल रानी की नजदीकियों की चर्चा के बीच सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए

Sunita Ahuja Reaction: गोविंदा और उनकी फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार का वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता आहूजा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए।
Sunita Ahuja Reaction On Govinda Affair Rumors
सुनीता आहूजा, गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunita Ahuja Reaction On Govinda Affair Rumors: अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। कोमल इस फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। इसी बीच गोविंदा और कोमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा का रिएक्शन चर्चा में आ गया है।

‘रूपा’ को लेकर हाल ही में गोविंदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की थी। फिल्म में उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार की जोड़ी दिखाई देगी। इसी दौरान दोनों के कथित अफेयर की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया। अब दोनों को साथ में देखे जाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सुनीता आहूजा ने किया तीखा कमेंट

पैपराजी ने जब सुनीता आहूजा से गोविंदा के कोमल रानी के साथ फिल्म प्रमोशन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कथित तौर पर नाराजगी जाहिर की। सुनीता ने कहा कि फिल्म बनने के बाद उसका प्रमोशन होता है, लेकिन यहां फिल्म बनने से पहले ही प्रमोशन किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा कि वह ‘बेटी की उम्र की लड़की’ को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए।

कोमल के कपड़ों पर भी साधा निशाना

सुनीता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बिना नाम लिए कोमल रानी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो। इसके साथ ही उन्होंने अपने और अन्य लोगों के स्टाइल का जिक्र करते हुए कहा कि वे लोग किस तरह से तैयार होकर चलते हैं। सुनीता ने आगे कहा कि उनका दिमाग खराब हो गया है।

Sunita Ahuja Reaction On Govinda Affair Rumors
Batwara 1947 Review: भावनाओं से कोसों दूर, सिर्फ भारी भरकम डायलॉग्स तक सिमटी सनी देओल-प्रीति जिनता की ये फिल्म

लंबे समय बाद पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा

हालांकि, सुनीता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। जहां कुछ लोग उनकी नाराजगी को समझ रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। गोविंदा आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके बाद 2022 में वह डॉक्यूमेंट्री ‘नाम था कन्हैयालाल’ में दिखाई दिए थे। अब ‘रूपा’ के जरिए उनके फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com