कार्तिक आर्यन मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं 
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन की चमकी किस्मत, मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं एक्टर

करण जौहर की फिल्म से जुड़ते ही कार्तिक आर्यन मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं। फिल्म भूल भुलैया 3 की बॉक्स ऑफिस पर सफलता ने उनके करियर को चरम पर पहुंचा  दिया है। 

अनिल सिंह

मुंबई: कार्तिक आर्यन इस समय अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। ताजा खबर के मुताबिक वो मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं। आपको बता दें कि मुंबई में पहले से ही उनके पास कई प्रॉपर्टी है लेकिन करण जौहर की फिल्म से जुड़ने की खबर सामने आने के तुरंत बाद अब उनके मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी चर्चा में आ गई है। मतलब यह कहा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन की किस्मत का दरवाजा खुल चुका है। बॉलीवुड में अब उनके संघर्ष के दिन पूरे हो गए हैं। करियर के शुरुआती दिनों में वह मुंबई में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहा करते थे। लेकिन अब कई आलीशान मकान के मालिक हैं।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन प्रोड्यूसर आनंद पंडित की मदद से मुंबई में 2000 वर्ग फीट से ज्यादा का कमर्शियल स्पेस वाला एक अपार्टमेंट ढूंढ रहे हैं। उनके पास मुंबई में पहले से ही कई प्रॉपर्टी मौजूद हैं। जिनमें जुहू के दो अपार्टमेंट वर्सोवा और अंधेरी के एक-एक अपार्टमेंट शामिल हैं। उनकी सभी प्रॉपर्टी किराए पर दी गई है जबकि वह खुद शाहिद कपूर की घर में किराए पर रहते हैं।

कार्तिक आर्यन की काम की अगर बात करें तो वह इस समय भूल भुलैया 3 फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया। फिल्म 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही। जबकि फिल्म डेढ़ सौ करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई है और यह कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' का ऐलान भी किया है। यह पहली बार होगा जब करण जौहर के साथ मिलकर कार्तिक आर्यन काम करने जा रहे हैं। आपको बता दे कि दोनों के बीच अनबन थी कार्तिक आर्यन को दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया था।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस