कार्तिक आर्यन  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Kartik Aaryan Career: तीन साल तक झेले रिजेक्शन, 12 लोगों के साथ किया गुजारा, ऐसे बदली कार्तिक आर्यन की किस्मत

Kartik Aaryan Struggle Story: आज बॉलीवुड के चर्चित स्टार कार्तिक आर्यन कभी 12 लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे और बिना टिकट लोकल ट्रेन से सफर करते थे। तीन साल के संघर्ष के बाद उन्हें पहली फिल्म मिली।

सोनाली झा

Highlights

  • कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।

  • अभिनेता ने परिवार से अपना एक्टर बनने का सपना छिपाकर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था।

  • संघर्ष के दिनों में कार्तिक आर्यन नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर करते थे।

Kartik Aaryan Birthday Special Story: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले कार्तिक की जिंदगी आज भले ही लग्जरी से भरी हो, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें मुंबई में गुजारा करना मुश्किल लगता था। ऑडिशन में लगातार रिजेक्शन से लेकर आर्थिक तंगी तक, अभिनेता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई मुश्किलों का सामना किया।

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं और परिवार चाहता था कि वह भी पढ़ाई पर ध्यान दें। हालांकि, कार्तिक के मन में बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना था। उन्होंने अपने इस सपने को परिवार से छिपाने के लिए नवी मुंबई के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों के ऑडिशन देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अभिनय के प्रति उनका जुनून बढ़ता गया और इसी के साथ उनके संघर्ष का दौर भी शुरू हो गया।

कार्तिक आर्यन

12 लोगों के साथ शेयर करते थे कमरा

मुंबई में काम की तलाश करना कार्तिक के लिए आसान नहीं था। उस समय उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे कि वह आराम से अपने खर्च उठा सकें। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर किया करते थे। इतना ही नहीं, कार्तिक करीब 12 लोगों के साथ एक कमरा साझा करके रहते थे। सीमित पैसों और मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की कोशिश जारी रखी।

कार्तिक आर्यन

तीन साल तक झेले रिजेक्शन, फिर मिली पहली फिल्म

कार्तिक को शुरुआती दिनों में लगातार ऑडिशन देने के बावजूद निराशा हाथ लगी। एक बार उन्होंने डियोड्रेंट के विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें अंदर तक नहीं जाने दिया गया और बाहर से देखकर ही रिजेक्ट कर दिया गया। करीब तीन साल तक उन्हें इस तरह के रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार साल 2011 में उन्हें फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला।

फिल्म में उनके अभिनय और खासकर लंबे मोनोलॉग ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद कार्तिक ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘लुका छुपी’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत की। आज वह बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में शामिल हैं। उनकी कहानी बताती है कि लगातार मेहनत और धैर्य से मुश्किल रास्ते भी आसान हो सकते हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह