कार्तिक आर्यन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'प्यार का पंचनामा' के मोनोलॉग ने दिलाया फेम, आज इंडस्ट्री के भरोसेमंद हीरो है कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर में हुआ। शुरुआत में मेडिकल की राह पकड़ने का दबाव था, पर एक्टिंग के जुनून ने उन्हें मॉडलिंग और फिर फिल्मों तक पहुंचाया।

सोनाली झा

Kartik Aaryan Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। एक्टर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक का असली नाम कार्तिक तिवारी है, लेकिन फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना सरनेम बदलकर ‘आर्यन’ कर लिया। डॉक्टर माता-पिता की पहली इच्छा थी कि कार्तिक मेडिकल फील्ड में जाएं, लेकिन उनके दिल में शुरू से ही एक्टिंग का सपना पल रहा था।

पढ़ाई के दौरान ही कार्तिक ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे उनका झुकाव अभिनय की ओर बढ़ता गया। आखिरकार 2011 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ ने ही उन्हें पहचान दिला दी। इस फिल्म में उनका करीब पाँच मिनट का लगातार बोला गया लंबा मोनोलॉग आज भी बॉलीवुड के आइकॉनिक सीन में गिना जाता है। यह सीन कार्तिक की ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उनके लिए इंडस्ट्री के कई दरवाजे खोल दिए।

कार्तिक आर्यन का परफॉर्मेंस

इसके बाद कार्तिक ने रोमांटिक से लेकर कॉमिक फिल्मों तक अपनी रेंज को लगातार एक्सप्लोर किया। ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, और ‘लुका छुपी’ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। खासकर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में उनका स्मार्ट, चुलबुला और प्यारा अंदाज़ दर्शकों को इतना पसंद आया कि यह फिल्म उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन बन गई।

कार्तिक आर्यन का करियर

कॉमेडी के अलावा कार्तिक ने खुद को अन्य शैलियों में भी साबित किया। ‘भूल भुलैया 2’ और इसके बाद ‘भूल भुलैया 3’ ने उन्हें बॉक्स ऑफिस का भरोसेमंद चेहरा बना दिया। वहीं ‘धमाका’ में गंभीर पत्रकार का किरदार निभाकर उन्होंने दिखाया कि वह सिर्फ हल्की-फुल्की फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। 'फ्रेडी' में उनका डार्क, इमोशनल और सस्पेंस से भरा अवतार भी खूब सराहा गया।

कार्तिक आर्यन की मेहनत

अपनी मेहनत और लगातार बेहतर होती अभिनय क्षमता के दम पर कार्तिक आर्यन ने स्टारडस्ट, जी सिने अवार्ड्स, आईफा और फिल्मफेयर सहित कई अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन्स हासिल किए। हाल ही में ‘भूल भुलैया 3’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए भी उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिला है। ग्वालियर से मुंबई तक का सफर भले ही आसान नहीं था, लेकिन कार्तिक आर्यन ने साबित कर दिया कि जुनून, मेहनत और सही मौके किसी को भी सुपरस्टार बना सकते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी