Bigg Boss 19 Update: तान्या मित्तल के भाई की एंट्री, किचन लिफ्ट वाले विवाद का सच सामने आया

Bigg Boss 19 Fights: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक के दौरान तान्या मित्तल के भाई की एंट्री ने घर में नई चर्चा छेड़ दी। तान्या अपने भाई से मिलकर भावुक हो जाती हैं, जबकि उनका भाई पैर छूकर प्यार जताता है।
Bigg Boss 19 Update: Tanya Mittal brother enters the house, the truth behind the kitchen lift controversy comes out
तान्या मित्तल के भाई की एंट्री, किचन लिफ्ट वाले विवाद का सच सामने आया
Published on: 
Updated on: 

Tanya Mittal Brother On Lift Controversy: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो में अपनी एंट्री के साथ ही उन्होंने कई दावे किए थे कि किचन में लिफ्ट होने से लेकर बॉडीगार्ड्स की मौजूदगी तक। कई घरवालों ने इन दावों पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब फैमिली वीक में तान्या के भाई की एंट्री ने घरवालों के सामने कई बातें साफ कर दीं। शो के नए प्रोमो में तान्या का अपने भाई से मिलकर भावुक होना फैंस को खूब भा रहा है।

प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस हाउस में प्रवेश करते ही तान्या के भाई ने अपनी बहन के पैर छुए। इस दृश्य पर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब प्यार जताया है। तान्या भी अपने भाई को देखकर भावुक हो जाती हैं। भाई-बहन के इस स्नेहपूर्ण पल को फैंस ने 'दिल छू लेने वाला मोमेंट' बताया। सोशल मीडिया पर हार्ट इमोजी और सकारात्मक कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वहीं कई दर्शकों ने तान्या को 'टीआरपी क्वीन' का नाम भी दिया है।

बिग बॉस 19 का फैमिली वीक

फैमिली वीक के दौरान घरवालों ने तान्या के भाई से उनके बहन द्वारा किए गए बयानों की सच्चाई जाननी चाही। सबसे पहले प्रणीत मोरे ने सवाल किया कि क्या तान्या का दावा सही है कि उनके घर के किचन में लिफ्ट लगी है? इस पर तान्या के भाई ने जवाब देते हुए कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके घर में कई लोग रहते हैं और जब किसी बिल्डिंग में तीन से चार फ्लोर होते हैं, तो सुविधा के लिए लिफ्ट लगाना सामान्य बात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे दावे को लेकर विवाद खड़ा करना या मज़ाक उड़ाना पूरी तरह अनावश्यक है।

तान्या मित्तल के भाई ने कही ये बात

इसके बाद तान्या ने भी अपने भाई से कहा कि जब उन्होंने यह बात घरवालों को बताई थी, तो कई लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। यही वजह थी कि वह चुप हो गई थीं। तान्या के भाई ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि घर में सुविधाएं होना कोई असामान्य बात नहीं है। इस बातचीत के बावजूद भी कुछ घरवाले जैसे प्रणीत ने इसे मानने में झिझक दिखाई। लेकिन तान्या के भाई के आत्मविश्वास भरे उत्तरों ने माहौल शांत किया। प्रोमो से ऐसा लगता है कि यह एंट्री तान्या के लिए इमोशनल सपोर्ट और घरवालों के बीच बनी गलतफहमियों को दूर करने का माध्यम बनी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com