घिसी-पिटी कहानी या सुकून देने वाला रोमांस 
मनोरंजन

Tu Meri Main Tera X Review: घिसी-पिटी कहानी या सुकून देने वाला रोमांस, जानें दर्शकों की राय

Tu Meri Main Tera Audience Reaction: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्चा में आ गई है।

सोनाली झा

Tu Meri Main Tera Public Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। त्योहार के दिन रिलीज होने की वजह से मेकर्स को फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद थी। फिल्म देखने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिव्यू सामने आने लगे हैं, जहां फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

फिल्म को देखने के बाद कई यूजर्स ने इसकी कहानी पर सवाल उठाए हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं है और यह पहले देखी जा चुकी रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाती है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म की स्टोरी काफी घिसी-पिटी लगती है, जो ‘डीडीएलजे’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की नकल जैसी महसूस होती है।

यूजर्स का रिएक्शन

वहीं एक अन्य यूजर ने निर्देशन की आलोचना करते हुए लिखा कि कहानी साधारण है, डायलॉग्स कमजोर हैं और अभिनय में कोई नयापन नजर नहीं आता। कुछ लोगों ने फिल्म को टाइम पास एंटरटेनर से ज्यादा कुछ नहीं बताया। हालांकि, हर रिव्यू नकारात्मक नहीं रहा। कई दर्शकों को फिल्म पसंद भी आई और उन्होंने इसकी तारीफ की। एक यूजर ने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा कि यह दिल को छू लेने वाली और सुकून देने वाली फिल्म है। प्यार और परिवार की भावना को अच्छे तरीके से दिखाया गया है।

फिल्म की रफ्तार और ट्रीटमेंट

वहीं एक अन्य दर्शक ने फिल्म को इस साल का एक अच्छा सरप्राइज बताया और कहा कि भले ही यह एक साधारण रोमांटिक-कॉमेडी लगे, लेकिन आगे चलकर फिल्म एक इमोशनल मोड़ लेती है। कुछ यूजर्स ने फिल्म की रफ्तार और ट्रीटमेंट की भी तारीफ की है। एक रिव्यू में लिखा गया कि फिल्म तेज गति से आगे बढ़ती है और बोर नहीं करती। निर्देशक ने कहानी को सिंपल लेकिन प्रभावी ढंग से पेश किया है। वहीं कई दर्शकों ने इसे परिवार के साथ देखने लायक फिल्म बताया।

फिल्म के स्टार कास्ट

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म के गाने पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। हालांकि, दिव्या भारती के सुपरहिट गाने ‘सात समुंदर पार’ के रीक्रिएशन को लेकर विवाद भी सामने आया है।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान