‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ पर थिरके कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे 
मनोरंजन

‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ पर थिरके कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे, वायरल हुआ 90 के दशक का अंदाज

Kartik Aaryan-Ananya Panday Dance Video: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों 90’s के सुपरहिट सॉन्ग जुम्मा चुम्मा दे दे पर हाई-एनर्जी डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Kartik Aaryan and Ananya Panday Video Viral: बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ कार्तिक आर्यन और यंग डिवा अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे 90 के दशक के सुपरहिट गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ पर मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और फैंस को उस दौर की मस्ती की याद दिला दी।

कार्तिक आर्यन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह और अनन्या किसी हाई-एंड क्लब या बार के काउंटर पर चढ़कर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। दोनों ने ब्लैक आउटफिट्स पहन रखे हैं कार्तिक शर्ट-ट्राउजर में स्मार्ट दिख रहे हैं, तो वहीं अनन्या स्लीक ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। दोनों की एनर्जी, एक्सप्रेशन और डांस मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

कैप्शन ने खींचा ध्यान

कार्तिक ने वीडियो के साथ लिखा कि तू मेरी, मैं तेरा मैं तेरा, तू मेरी। इस कैप्शन ने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया। फैंस ने कमेंट बॉक्स में कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की और कई लोगों ने लिखा कि यह वीडियो उन्हें 90’s के गोल्डन एरा की याद दिला रहा है। बता दें कि ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ 1991 में आई फिल्म हम का गाना है। इस गाने को सुदेश भोंसले और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी।

90’s का आइकॉनिक गाना

संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत तैयार किया था, जबकि आनंद बक्शी ने इसके बोल लिखे थे। पर्दे पर यह गाना अमिताभ बच्चन और किमी काटकर पर फिल्माया गया था और रिलीज होते ही यह चार्टबस्टर बन गया था। 90 के दशक में यह गाना सिर्फ़ अपनी धुन और बोलों के लिए ही नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन की करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस और उनके दमदार डांस स्टेप्स की वजह से भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।

फैंस की दीवानगी

यही कारण है कि आज भी जब इस गाने पर नए कलाकार थिरकते हैं, तो फैंस पुरानी यादों में खो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि 90’s कभी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकता, तो वहीं कुछ ने कहा कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने इस गाने को फिर से जिंदा कर दिया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z