करिश्मा कपूर के बच्चों से प्रिया सचदेव का सवाल, करोड़ों मिल चुका है अब और क्या चाहिए  
मनोरंजन

1900 करोड़ मिल चुका है अब और क्या चाहिए? करिश्मा कपूर के बच्चों से सौतेली मां का सवाल

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को 3 महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन संपत्ति के लिए पारिवारिक विवाद शुरू हो गया है। करिश्मा के बच्चों को सौतेली मां ने सवाल पूछा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Priya Sachdev: करिश्मा कपूर के एक हस्बैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था, उनकी मौत को अभी 3 महीना भी नहीं हुआ है लेकिन परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। संजय कपूर की वसीयत को करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय कपूर की मां की तरफ से चुनौती दी गई है, तो वहीं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने भी इन चुनौतियों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर के बच्चों से सवाल पूछा है कि वह करोड़ों रुपए हासिल कर चुके हैं। अब उन्हें और क्या चाहिए?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति सामने आई और एक वसीयत का खुलासा हुआ। प्रिया सचदेव ने जो वसीयत पेश की है। इस पर करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय कपूर की मां ने आपत्ति जताई है। कोर्ट में दाखिल की गई वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया गया है।

1900 करोड़ रुपए पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही मिल चुके हैं

इसी बीच कोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया (सचदेव) कपूर से संपत्ति के संबंध में ब्यौरा मांगा है और वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल पूछा है। लेकिन इन सब के बीच प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर के बच्चों से सवाल पूछा है कि उन्हें 1900 करोड़ रुपए पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही मिल चुके हैं, अब उन्हें और क्या चाहिए? प्रिया के वकील ने दावा किया कि 15 साल से करिश्मा कपूर कहां थी और ऐसा नहीं है कि उन्हें और उनके बच्चों को सड़क पर छोड़ दिया गया है।

10,000 करोड़ उनका होना चाहिए था

दूसरी तरफ संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी प्रिया सचदेव द्वारा पेश की गई वसीयत पर आपत्ति जताई है और उसे चुनौती दी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रिया सचदेव सवालों के घेरे में आ गई हैं। संजय कपूर की मां रानी कपूर के वकील की तरफ से कहा गया आज उनके क्लाइंट के पास कुछ भी नहीं है, वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम उन्होंने 15 ईमेल भेजे थे। लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं मिला। रानी कपूर ने दावा किया है कि 30,000 करोड़ की संपत्ति में 10,000 करोड़ उनका होना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उनके बेटे के निधन के बाद वह बिना छत के हो गई हैं।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z