करिश्मा के बच्चों को नहीं मिले हैं 1900 करोड़! प्रिया सचदेव के कब्जे में संजय कपूर की पूरी संपत्ति  
मनोरंजन

संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में नया मोड़, करिश्मा के बच्चों को नहीं मिले हैं 1900 करोड़!

Sunjay Kapur Asset: संजय कपूर के संपत्ति विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है, प्रिया सचदेव की तरफ से दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर के बच्चों को 1900 करोड़ मिल चुके हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

अनिल सिंह

StartFragment

Karisma Kapoor Children: संजय कपूर की संपत्ति विवाद के मामले में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान दावा किया था कि करिश्मा कपूर के बच्चों को 1900 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है ऐसा नहीं है। प्रिया सचदेव अभी 30,000 करोड़ के संपत्ति की मालिक बनी हुई हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों को 1900 करोड़ रुपए नहीं मिले हैं।

संजय कपूर की मौत के बाद से उनके वसीयत पर विवाद चल रहा है दरअसल ये वसीयत संजय कपूर की मौत के बाद सामने आई है। इस वसीयत पर संजय कपूर की मां ने भी आपत्ति जताई है, तो वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर के बच्चों ने भी संजय कपूर की संपत्ति में अपना हिस्सा पाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

हाईकोर्ट ने मांगा पूरा ब्यौरा

संजय कपूर की मौत के बाद 30,000 करोड़ की संपत्ति के वसीयत पर विवाद चल रहा है, मामला कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेव को संजय कपूर की चल अचल संपत्ति का पूरा पूरा पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों की मांग पर प्रिया सचदेव के वकील की तरफ से कहा गया था कि उन्हें 1900 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जबकि अब एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ऐसा नहीं है।

नहीं मिले हैं 1900 करोड़

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कपूर के बच्चों को 19 सौ करोड़ रुपए की जो राशि दी गई है, वह उसे एक्सेस नहीं कर सकते, बच्चों की उन पैसों तक पहुंच नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा सोना कॉमस्टार के शेयरों के मूल्य पर आधारित है और बच्चों को अभी तक कोई भी शेयर नहीं मिला है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से दावा किया गया है कि सारी संपत्ति पर अभी भी कंट्रोल प्रिया सचदेव का है। ऐसे में बच्चों को पैसे मिल चुके हैं यह दावा सही नहीं है।

संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया मोड़

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। करिश्मा कपूर के बच्चे संपत्ति से अपना हिस्सा मांग रहे हैं, तो वहीं संजय कपूर की मां भी प्रिया सचदेव की वसीयत पर आपत्ति जता चुकी हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि मामला आगे क्या मोड़ लेता है इस पर सबके निगाहें बनी रहेगी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव